1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. रात के 1:30 बजे सीढ़ियों पर जो दिखा उसे देखकर आपके उड़ जाएंगे होश, देखें वायरल Video

रात के 1:30 बजे सीढ़ियों पर जो दिखा उसे देखकर आपके उड़ जाएंगे होश, देखें वायरल Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 02, 2024 12:14 pm IST,  Updated : Nov 02, 2024 12:14 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसमें जो नजारा देखने को मिला, अगर आपने अपने घर में ऐसा कुछ देख लिया तो आपके होश उड़ जाएंगे और दिमाग काम करना बंद कर देगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में कुछ लोगों को छोड़कर हर किसी के पास स्मार्ट फोन मौजूद है। जो भी लोग स्मार्ट फोन का यूज करते हैं, उनमें से कुछ लोगों को छोड़ दिया जाए तो अधिकतर लोग सोशल मीडिया पर एक्टिव मिल जाएंगे। कोई इंस्टाग्राम चलाता है, कोई फेसबुक तो कोई ट्विटर। वहीं कई सारे लोग हर प्लेटफॉर्म पर एक्टिव होते हैं। आप भी शायद सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते होंगे और ऐसा है तो आपको पता ही होगा कि हर दिन अलग-अलग वीडियो वायरल होता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक शख्स को रात के 1:30 बजे घर की सीढ़ी पर शेर खड़ा नजर आता है। वीडियो में उसकी आंखें चमकती हुई नजर आ रही हैं। शख्स कैमरा घुमाता है और ऊपर की तरफ जाने लगता है तो वहां भी ऐसा ही नजारा दिखता है। उसे ऊपर की तरफ शेरनी नजर आती है। इसके बाद वीडियो में जो दिखता है, आप खुद देखिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है।  वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'मेरे सबसे बुरे डरावने सपनों में से एक।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 31 मिलियन से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मैं जिंदा खाए जाने से ज्यादा भयानक किसी चीज के बारे में नहीं सोच सकता। दूसरे यूजर ने लिखा- वे पालतू जानवर ही होंगे। तीसरे यूजर ने लिखा-मैं पैसों की शर्त लगा सकता हूं कि वो उसके पालतू जानवर होंगे और वो कहीं दुबई में रहता होगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- मैं यह जानना चाहता हूं कि अगर वो घर के अंदर हैं तो वो अदंर घुसे कैसे?

ये भी पढ़ें-

चोर ने इस चीज को भी नहीं छोड़ा, चोरी का Video हुआ वायरल, लोगों ने भी किया रिएक्ट

लड़कों से दोस्ती पर पति ने लगाई रोक, महिला ने बताए अपने करोड़पति हस्बैंड के स्ट्रिक्ट रूल्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।