1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: गली में मुड़ते ही नजर आया रोंगटे खड़े देने वाला जानवर, फिर जो हुआ आप खुद देख लीजिए

Video: गली में मुड़ते ही नजर आया रोंगटे खड़े देने वाला जानवर, फिर जो हुआ आप खुद देख लीजिए

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 10, 2024 05:07 pm IST,  Updated : Oct 10, 2024 05:07 pm IST

दो दोस्त अपनी बाइक पर बैठकर कहीं जा रहे थे। वो जैसे ही गली में मुड़ते हैं, उन्हें वो जानवर नजर आता है जिसे देखने के बाद अच्छे-अच्छों का पसीना निकल जाए।

Screen Grab- India TV Hindi
गली में शेर देख दोनों दोस्तों की हुई हालत खराब, फौरन भागे Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में विभिन्न प्रकार के जानवर मौजूद हैं। कुछ जानवर ऐसे होते हैं जिन्हें लोग प्यार करते हैं, उन्हें अपने घर में पालतू जानवर बनाकर रखते हैं तो कुछ लोग उनसे अपना व्यापार भी चलाते हैं। लेकिन वहीं इस संसार में कुछ जानवर ऐसे भी हैं जिन्हें अगर किसी ने अपने सामने देख लिया है, तो सबसे पहले होश उड़ेंगे, फिर पसीना आना शुरू होगा और उसके बाद वो अपनी जान बचाने की दुआ मांगने लगेंगे। अभी सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें ऐसा ही एक जानवर नजर आ रहा है जिसे देखने के बाद दो लोगों की हालत खराब हो गई। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि रात के समय में दो दोस्त बाइक पर बैठकर कहीं जा रहे हैं। वो जैसे ही एक गली में मुड़ते हैं, उन्हें कुछ ऐसा नजर आता है कि उनके होश ही उड़ जाते हैं। वो देखते हैं कि गली में सामने एक शेर खड़ा है। शेर को देखते ही पहले एक शख्स भागता है, उसके बाद दूसरा शख्स बाइक से उतरकर स्टैंड लगाकर वहां से वो भी भाग जाता है। उन दोनों के भागने के कुछ देर बाद ही शेर बाइक के पास से होते हुए आगे निकल जाता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को एक्स हैंडल पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे खबर लिखे जाने तक 97 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने भी अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने लिखा- खतरनाक, मुझे लगा कुत्ते को उठाने जा रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- बाइक का स्टैंड लगाकर अच्छा किया, बाइक गिरती तो शेर भड़क सकता था। तीसरे यूजर ने लिखा- इतनी हालत खराब हुई कि बाइक वहीं रोक के भागे। एक अन्य यूजर ने लिखा- शेर से करीबा का आमना-सामना।

ये भी पढ़ें-

बाइक का ऐसा यूज देखकर तो उसे बनाने वाले भी हिल जाएंगे, Video हो रहा है वायरल

डांडिया के साथ बुजुर्ग कपल ने दिखाई गजब की जुगलबंदी, Video देख आप भी करेंगे तारीफ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।