1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. स्कूटी चुराने आए थे चोर मगर अपनी छोड़कर भागना पड़ा, Video देखकर हंसने लगेंगे आप

स्कूटी चुराने आए थे चोर मगर अपनी छोड़कर भागना पड़ा, Video देखकर हंसने लगेंगे आप

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 02, 2024 01:00 pm IST,  Updated : Nov 02, 2024 01:53 pm IST

चोरों का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको भी हंसी आने लगेगी। दो चोर किसी के घर में स्कूटी चुराने के लिए पहुंचे मगर फिर जो हुआ उसकी कल्पना उन्होंने भी नहीं की होगी।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन अलग-अलग वीडियो को लोग पोस्ट करते हैं। आप भी उन वीडियो को देखते ही होंगे। मगर कुछ वीडियो आपकी फीड पर अलग-अलग से कई बार आते होंगे क्योंकि वो वायरल हो चुके होते हैं। आपने ऐसे कई वायरल वीडियो देखे ही होंगे। कभी रील बनाते लोगों का वीडियो वायरल होता है तो कभी अतरंगी हरकत करते लोगों का वीडियो वायरल हो जाता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और उस को एक बार देखना तो बनता है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि दो चोर जो स्कूटी पर आए हैं, वो एक घर के बाहर अपनी स्कूटी को खड़ी करके अंदर खड़ी स्कूटी को चोरी कर रहे हैं। दोनों अभी भागने ही वाले थे कि घर का मालिक आ जाता है और दोनों स्कूटी को छोड़कर वो अपने आप को बचाने लगते हैं। इस दौरान भी चोर कोशिश करते हैं कि वो अपनी स्कूटी को लेकर वहां से भाग जाएं मगर ऐसा नहीं हो पाता है। कुछ ही देर में वहां और भी लोग आ जाते हैं और चोरों को खुद को बचाने के लिए स्कूटी छोड़कर भागना पड़ता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'आए थे स्कूटी चोरी करने, अपनी भी छोड़कर चले गए।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- शायद नए लगते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- भंडारा चल रहा था, अंदर गए तो पूड़ी खत्म और बाहर आए तो चप्पल चोरी। तीसरे यूजर ने लिखा- खाया पिया कुछ नहीं गिलास तोड़ा सवा आना। एक अन्य यूजर ने लिखा- अब यह जीवन में सबको सलाह देता फिरेगा भाई कभी चोरी मत करना।

ये भी पढ़ें-

रात के 1:30 बजे सीढ़ियों पर जो दिखा उसे देखकर आपके उड़ जाएंगे होश, देखें वायरल Video

चोर ने इस चीज को भी नहीं छोड़ा, चोरी का Video हुआ वायरल, लोगों ने भी किया रिएक्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।