1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. फुटबॉल खेलते लड़कों के सामने आया जंगली हाथी, फिर जो हुआ उसे देख खुश हो जाएगा आपका दिल, देखें Video

फुटबॉल खेलते लड़कों के सामने आया जंगली हाथी, फिर जो हुआ उसे देख खुश हो जाएगा आपका दिल, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 01, 2024 06:01 pm IST,  Updated : Nov 01, 2024 06:01 pm IST

एक प्यारा सा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी बढ़िया कमेंट्स किए हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बहुत ही अलग है। यहां कब क्या नजर आ जाए, कोई भी अंदाजा नहीं लगा सकता है। आप भी सोशल मीडिया का यूज तो करते ही होंगे। अगर ऐसा है तो आप इस बात को तो अच्छे से जानते होंगे। कभी लगातार अतरंगी हरकत करते लोगों के वीडियो आएंगे तो अगले ही पल में ऐसा वीडियो आ जाएगा जो आपका दिल जीत लेगा। वैसे दिल जीतने से याद आया, अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि जिस ग्राउंड पर लड़कों का एक ग्रुप फुटबॉल खेल रहा था, उस पर अचानक एक जंगली हाथी आ जाता है। फुटबॉल हाथी के करीब होता है। सभी लड़के उसके जाने का इंतजार कर रहे थे और तभी हाथी फुटबॉल को अपने पैरों से मारता है। फुटबॉल कुछ दूर जाता है और उसके बाद हाथी एक जोर की किक मारता है जिससे फुटबॉल हवा में उछलकर कुछ दूर जाता है। हाथी जैसे ही बॉल को किक मारता है,सभी लड़के खुश हो जाते हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर @terakyalenadena नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'एक जंगली हाथी फुटबॉल खेलने के लिए लड़कों के एक समूह में शामिल हो गया। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- यह कितना प्यारा है। दूसरे यूजर ने लिखा- फुटबॉल का बढ़िया नजारा। तीसरे यूजर ने लिखा- मौज आ गई भाई। एक अन्य यूजर ने लिखा- यह मस्त है भाई।

ये भी पढ़ें-

वाह चचा ने क्या इन्वेंशन किया है! साइकिल देखकर आप हो जाएंगे हैरान, Video हो रहा है वायरल

मेट्रो में इस लड़की ने जो किया उसे देख आपको भी आ जाएगा गुस्सा, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।