1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. वाह चचा ने क्या इन्वेंशन किया है! साइकिल देखकर आप हो जाएंगे हैरान, Video हो रहा है वायरल

वाह चचा ने क्या इन्वेंशन किया है! साइकिल देखकर आप हो जाएंगे हैरान, Video हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 01, 2024 05:13 pm IST,  Updated : Nov 01, 2024 05:13 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें अब तक की सबसे अनोखी साइकिल देखने को मिली। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कमेंट करके अपना रिएक्शन भी दिया है।

Screen Grab- India TV Hindi
ऐसी अनोखी साइकिल आपने पहले कभी देखी है? Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन लोग अलग-अलग वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते रहते हैं और उन वीडियो में से जो सबसे अनोखा होता है या फिर लोगों का ध्यान खींच लेता है, वो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। आपने अब तक कई तरह के वायरल वीडियो को सोशल मीडिया पर देखा ही होगा। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आप इस नए वायरल वीडियो को देखेंगे तो निश्चित तौर पर आपके मन में कुछ सवाल उठेंगे। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

ऐसी साइकिल कभी देखी है?

आपने सड़कों पर अलग-अलग तरह की कई साइकिलें देखी होंगी और आपने उन्हें कभी न कभी चलाया भी होगा। छोटी से लेकर बड़ी साइकिल तक आपने चलाई होगी। लेकिन क्या आपने कभी डबल डेकर जैसी साइकिल चलाई है? एक चचा ने नॉर्मल साइकिल के ऊपर एक और साइकिल की डंडे लगाकर उसे डबल ऊंचाई दे दी है और सबसे ऊपर बैठकर उसे चला रहा है। आप जब वायरल वीडियो को देखेंगे तो आपके मन में सवाल उठेगा कि यह इस पर चढ़े कैसे और अब उतरेंगे कैसे।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ArvindKumar32G नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- डबल डेकर बस सुना था, डबल डेक साइकिल पहली बार देखा है। दूसरे यूजर ने लिखा- चाचा हेवी ड्राइवर निकले। तीसरे यूजर ने लिखा- चाचा ऐसी साइकिल हमको भी बनाकर देते। चौथे यूजर ने लिखा- चचा इतने ऊपर चढ़े कैसे? एक अन्य यूजर ने लिखा- चाचा का इन्वेंशन देखकर हैरान हूं, अब नीचे उतरने का करिश्मा दिखाने की बारी है।

ये भी पढ़ें-

मेट्रो में इस लड़की ने जो किया उसे देख आपको भी आ जाएगा गुस्सा, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

यो हरियाणा है प्रधान यहां डिफेंडर भी टैक्सी होवे, Video देख खुली रह जाएंगी आपकी आंखें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।