1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मेट्रो में इस लड़की ने जो किया उसे देख आपको भी आ जाएगा गुस्सा, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

मेट्रो में इस लड़की ने जो किया उसे देख आपको भी आ जाएगा गुस्सा, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 01, 2024 03:54 pm IST,  Updated : Nov 01, 2024 03:54 pm IST

एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको भी गुस्सा आ जाएगा। एक लड़की ने मेट्रो में एक शख्स के साथ कुछ ऐसा किया जो उसने कभी सोचा भी नहीं होगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमेशा कुछ न कुछ छाया ही रहता है। कहने का मतलब यह है कि सोशल मीडिया पर हमेशा कोई न कोई वीडियो वायरल होता ही रहता है। कभी रील के लिए अजीब हरकत करते लोगों का वीडियो वायरल होता है तो कभी खतरनाक स्टंट का वीडियो नजर आता है। इसके अलावा भी कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं जिसमें हमें जुगाड़, डांस, लड़ाई आदि देखने को मिल ही जाता है। आप अगर कुछ समय भी सोशल मीडिया पर साइट्स पर बिताते हैं तो फिर आपकी फीड पर भी ऐसे कई वीडियो आते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो आपको हैरान कर देगा।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो दूसरे देश की मेट्रो का है। वीडियो में नजर आ रहा है कि कुछ लोग आराम से मेट्रो की सीट पर बैठे हुए हैं। तभी एक लड़की भागते हुए आती है, स्टैंड पकड़कर ऊपर उछलती है और धड़ाम से एक शख्स की गोद में जा बैठती है। इस कारण उस आदमी को काफी दर्द होता है। लड़की ऐसा करने के तुरंत बाद वहां से भागकर गेट से बाहर निकल जाती है। इस हरकत को जो देखता है, वो हैरान हो जाता है। कुछ लोग गुस्से में उसे ढूंढने के लिए गेट की तरफ जाते भी दिखते हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर giddyleftytv नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- उसको गिरफ्तार किया जाना चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- यह मजाकिया नहीं है। तीसरे यूजर ने लिखा- अगर यही एक आदमी ने औरत के साथ किया होता तो अब मारा जा चुका होता। एक अन्य यूजर ने लिखा- यह बहुत बड़ी बेवकूफी है, उसको गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें-

यो हरियाणा है प्रधान यहां डिफेंडर भी टैक्सी होवे, Video देख खुली रह जाएंगी आपकी आंखें

वो मां है न सब समझती है! मेट्रो का यह Video देख आप सभी हो जाएंगे भावुक, लोगों ने भी किया रिएक्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।