1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बेंगलुरु में मैजेस्टिक मेट्रो स्टेशन पर रंगोली बनाकर रतन टाटा को दी गई श्रद्धांजलि

बेंगलुरु में मैजेस्टिक मेट्रो स्टेशन पर रंगोली बनाकर रतन टाटा को दी गई श्रद्धांजलि

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Oct 14, 2024 09:32 am IST,  Updated : Oct 14, 2024 09:32 am IST

बेंगलुरु मेट्रो ने दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा की एक आकर्षक रंगोली बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। यह रंगोली मैजेस्टिक मेट्रो स्टेशन पर बनाई गई थी।

रंगोली से तैयार की गई दिवंगत रतन टाटा जी की तस्वीर- India TV Hindi
रंगोली से तैयार की गई दिवंगत रतन टाटा जी की तस्वीर Image Source : SOCIAL MEDIA

रतन टाटा अब इस दुनिया में नहीं रहे। लेकिन वे लोगों के दिलों में इस कदर समा चुके हैं कि शायद ही लोग कभी उनको भुला पाएंगे। 9 अक्टूबर को रतन टाटा जी का देहांत हुआ। उस दिन से लोग उन्हें याद करते हुए अपने-अपने तरीकों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसी क्रम में बेंगलुरु मेट्रो ने दिवंगत बिजनेस आइकन रतन टाटा को मैजेस्टिक मेट्रो स्टेशन पर रंगोली से बनी उनकी एक आकर्षक पोट्रेट बनाकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। 

मेट्रो पर बनाई गई रंगोली

मैजेस्टिक मेट्रो स्टेशन को नादप्रभु केम्पेगौड़ा स्टेशन के नाम से भी जाना जाता है। इस बेहद ही सुंदर रंगोली को अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रसिद्ध कलाकार अक्षय जलिहाल ने बनाया था। इस रंगोली में देखा जा सकता है कि एक तरफ रतन टाटा जी का पोट्रेट बना हुआ है और दूसरी तरफ उनका स्वर्ग में स्वागत किया जा रहा है। रतन टाटा, जिन्होंने नमक से लेकर सॉफ्टवेयर समूह को बेमिसाल सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। रंगोली में बने रतन टाटा जी को इतने जबरदस्त तरीके से उकेरा गया है। मानो उनकी इस पोट्रेट में किसी ने जान फूंक दी हो। बेंगलुरु मेट्रो ने अपने ऑफिशियल X हैंडल पर इस रंगोली की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा - "नादप्रभु केम्पेगौड़ा मेट्रो स्टेशन मैजेस्टिक पर रंगोली कला के माध्यम से अविस्मरणीय रत्न और उद्यमी श्री स्वर्गीय रतन टाटा को हमारी मेट्रो की ओर से श्रद्धांजलि।" 

देश ने खोया अपना रतन

रतन टाटा, जिन्हें देश के लिए उनके योगदान के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था, का बुधवार देर रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। महाराष्ट्र सरकार द्वारा राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया, टाटा का वर्ली के एक विद्युत शवदाह गृह में पारसी रीति-रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार किया गया। श्रद्धेय उद्योगपति के पार्थिव शरीर को नरीमन पॉइंट स्थित नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (एनसीपीए) में जनता के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पीयूष गोयल जैसी अन्य प्रमुख हस्तियाँ और अंबानी परिवार के सदस्य अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे।

ये भी पढ़ें:

रावण दहन से पहले मारपीट, ग्राम प्रधान को भी दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, आखिरकार रात 3 बजे पुलिस ने जलाया पुतला

दूल्हे के लिए दुल्हन ने हाथ में रचाई ऐसी मेहंदी, देख सोशल मीडिया पर होने लगी चर्चा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।