1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. वो मां है न सब समझती है! मेट्रो का यह Video देख आप सभी हो जाएंगे भावुक, लोगों ने भी किया रिएक्ट

वो मां है न सब समझती है! मेट्रो का यह Video देख आप सभी हो जाएंगे भावुक, लोगों ने भी किया रिएक्ट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 01, 2024 12:58 pm IST,  Updated : Nov 01, 2024 12:58 pm IST

एक वीडियो सोशल मीडिया पर अभी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप सभी की आंखें नम हो जाएंगी। एक महिला ने एक अनजान लड़के के लिए जो किया, ऐसा शायद ही कोई किसी के लिए करता है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन लोग अलग-अलग वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं और उन्हीं वीडियो में से कुछ वायरल हो जाते हैं। डांस, लड़ाई, स्टंट, जुगाड़ आदि के तमाम वीडियो तो हर दिन वायरल होते हैं लेकिन कभी-कभी कुछ ऐसे वीडियो वायरल हो जाते हैं जो लोगों को भावुक कर जाते हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक महिला किसी अनजान लड़के की किस तरह मदद करती है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि मेट्रो के कोच में एक लड़का अचानक नीचे गिर जाता है। यह देखते ही एक महिला उठकर जाती है और उसे उठाकर सीट पर बैठाती है। इसके बाद जब उसकी मदद करने के लिए कोई नहीं पहुंचता है तो महिला फिर से उसके पास जाती है और उसे पानी देती है। महिला की इसी व्यवहार के कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को देखकर ऐसा मालूम होता है कि यह सब सोशल एक्सपेरिमेंट का हिस्सा था, जो अकसर लोग पब्लिक प्लेस में करते हैं और यह जानने की कोशिश करते हैं कि लोग किसी की मदद करते हैं या नहीं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @musafir_ladki नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'वो मां है ना सब समझती है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह बहुत खूब। दूसरे यूजर ने लिखा- इंसानियत अभी भी जिंदा है। तीसरे यूजर ने दिल की इमोजी शेयर करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी।

ये भी पढ़ें-

दिवाली के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुई सबसे अनोखी रंगोली, लोगों को आ रही है पसंद

VIDEO: दिवाली पर बेटे ने मां को गिफ्ट किया नया iPhone 15, पिछले 4 साल से यूज कर रही थीं टूटा हुआ फोन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।