1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: दिवाली के दिन दो हॉस्टल में छिड़ गई जंग, छात्रों ने एक-दूसरे पर खूब दागे रॉकेट

Video: दिवाली के दिन दो हॉस्टल में छिड़ गई जंग, छात्रों ने एक-दूसरे पर खूब दागे रॉकेट

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Oct 31, 2024 04:35 pm IST,  Updated : Oct 31, 2024 04:35 pm IST

दिवाली पर दो हॉस्टल के बीच लड़ाई हो गई, जिसके बाद छात्र एक दूसरे पर रॉकेट दागने लगते हैं। दोनों गुट के छात्र एक-दूसरे को रॉकेट से करारा जवाब देने में लगे हुए हैं।

हॉस्टल के छात्रों के बीच छिड़ी जंग- India TV Hindi
हॉस्टल के छात्रों के बीच छिड़ी जंग Image Source : SOCIAL MEDIA

हॉस्टल एक ऐसी जगह है, जहां लड़कों अपने जीवन का सबसे यादगार लम्हा बिताते हैं। वैसे तो ये लड़के घर से दूर हॉस्टल में रहने के लिए अकेले आए होते हैं। लेकिन इन्हें जो यहां परिवार मिलता है, वह इन्हें जिंदगी जीना सीखा देता है। दोस्तों के साथ मस्ती से लेकर लड़ाई-झगड़े और कई खट्टी-मीठी यादें लेकर लड़के अपने हॉस्टल से निकलते हैं। कई बार तो हॉस्टल में रहने वाले लड़के त्यौहारों पर अपने घर भी नहीं जा पाते। ऐसे में वे हॉस्टल में ही अपने कॉलेज या स्कूल के परिवार के साथ त्यौहार मनाते हैं। ऐसे ही दिवाली के मौके पर जब हॉस्टल में रहने वाले कुछ बच्चे अपने घर नहीं गए तो उन्होंने दिवाली मनाने का एक खतरनाक तरीका निकाला। जिसमें उन्होंने हॉस्टल कैंपस को ही जंग का मैदान बना दिया और वॉर शुरू कर दी। उनके इस अनोखे जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

हॉस्टल के बच्चों के बीच छिड़ी जंग

वीडियो में देखा जा सकता है कि हॉस्टल में रहने वाले छात्र दो गुटों में बंट गए हैं। ये दोनों गुट के बच्चे अपने-अपने हॉस्टल से एक दूसरे पर वार कर रहे हैं। इस जंग में वे लड़ाई अपने हाथ या फिर पैर से नहीं बल्कि उन्होंने दिवाली में जलाने वाले पटाखों को अपना हथियार बना रखा है। दोनों गुट के छात्र एक दूसरे को रॉकेट से करारा जवाब दे रहे हैं। ये छात्र पटाखों के जरिए एक दूसरे को अपनी ताकत दिखा रहे हैं। ये लड़के पटाखे जलाकर एक दूसरे के हॉस्टल में फेंक रहे हैं। कुछ छात्र तो लगातार रॉकेट से एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। कई दफा तो इन पटाखों की वजह से हॉस्टल के कमरों में आग भी लग जाती है। ये वॉर सिर्फ एक तरफ से नहीं बल्कि दोनों तरफ से चल रही है। 

लोगों ने वीडियो पर कमेंट कर लिए मजे

ये वायरल वीडियो कहा का है, इसकी जानकारी तो नहीं है लेकिन ये दिवाली के समय का बताया जा रहा है। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @Gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे खबर लिखे जाने तक 8 लाख 20 हजार से भी ज्यादा लोगों ने देखा है, वहीं, इस वीडियो को 10 हजार लोगों ने लाइक भी किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने काफी मजेदार कमेंट भी किया है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा - हमला तो इजरायल और लेबनान के युद्ध से भी ज्यादा खतरनाक लग रहा है। दूसरे ने लिखा - एक दिन यहीं बच्चे हमारे भारत को एक महाशक्ति बनाएंगे। तीसरे ने लिखा - कुछ भी कहो ये जंग देखने में इतनी अच्छी लग रही है तो सोचो इसे लड़ने में कितना मजा आएगा। 

ये भी पढ़ें:

बदन में सांप को लपेटे खिलौने की तरह खेलते दिखी लड़की, Video देख हैरान रह गए लोग

इस दिवाली वृंदावन पधारे रामलला, प्रेमानंद जी महाराज ने झुककर किया प्रणाम, Video देख आप भी हो जाएंगे भाव विभोर

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।