1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दिवाली के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुई सबसे अनोखी रंगोली, लोगों को आ रही है पसंद

दिवाली के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुई सबसे अनोखी रंगोली, लोगों को आ रही है पसंद

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 01, 2024 11:46 am IST,  Updated : Nov 01, 2024 11:46 am IST

एक शख्स ने ऐसी रंगोली बनाई जिसकी आपने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। अब सोशल मीडिया पर उस रंगोली की एक फोटो वायरल हो रही है जिसे देखने के बाद लोग रिएक्ट भी कर रहे हैं।

Screen Grab- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर वायरल रंगोली Image Source : SOCIAL MEDIA

कल पूरे देश में दिवाली के त्योहार को लोगों ने बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। आपने भी अपने घर को बहुत ही अच्छे से सजाया होगा। काफी लोगों ने तो घर में रंगोली भी बनाई होगी। लोगों ने इंटरनेट से देखकर अलग-अलग डिजाइन में रंगोली बनाई होगी मगर अभी सोशल मीडिया पर जिस रंगोली की तस्वीर वायरल हो रही है, वैसी शायद ही किसी ने बनाई होगी। अभी सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है जिसे देखने के बाद आप हंसने लगेंगे और साथ ही उसकी तारीफ भी करेंगे। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल हुई रंगोली की फोटो

अभी सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है जो आपको जरूर पसंद आएगी। फोटो में एक रंगोली नजर आ रही है जो किसी ने अपने घर पर बनाई है। कहीं फूल हैं तो कहीं पर अनोखे डिजाइन हैं। लेकिन फोटो के वायरल होने का कारण बीच में लिखा हुआ मैसेज है। शख्स ने रंगोली के बीचो-बीच लिखा है, 'अबे साइड से जा ना।' यही कारण है कि रंगोली की फोटो वायरल हो रही है। अधिकतर घरों में किसी न किसी के पैर से रंगोली बिगड़ ही जाती है और शायद इसी कारण से इस शख्स ने ऐसा लिखा है।

यहां देखें वायरल फोटो

आपने अभी जो फोटो देखी उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @BabaXwale नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। फोटो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ये किसने बनाया यार?' खबर लिखे जाने तक पोस्ट को काफी लोगों ने देख लिया है। पोस्ट को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये भी ठीक है। दूसरे यूजर ने लिखा- सही से बनाया है। तीसरे यूजर ने लिखा- जो भी बनाया मस्त बनाया। चौथे यूजर ने लिखा- जिसने भी बनाया वो नहीं चाहता कि मेहनत बर्बाद हो। एक अन्य यूजर ने लिखा- चेतावनी वाली रंगोली।

ये भी पढ़ें-

VIDEO: दिवाली पर बेटे ने मां को गिफ्ट किया नया iPhone 15, पिछले 4 साल से यूज कर रही थीं टूटा हुआ फोन

Video: दिवाली पर अंकल घर के बाहर जला रहे थे पटाखे, पालतू कुत्ता जल रहा पटाखा मुंह में दबाए घर ले आया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।