1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. यो हरियाणा है प्रधान यहां डिफेंडर भी टैक्सी होवे, Video देख खुली रह जाएंगी आपकी आंखें

यो हरियाणा है प्रधान यहां डिफेंडर भी टैक्सी होवे, Video देख खुली रह जाएंगी आपकी आंखें

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 01, 2024 02:47 pm IST,  Updated : Nov 01, 2024 02:47 pm IST

एक वीडियो अभी काफी वायरल हो रहा है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। वीडियो को देखने के बाद आप भी हैरान होंगे। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

Screen Grab- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बहुत ही अलग है। यहां कब आपके सामने क्या आ जाए, आप कभी इसकी कल्पना नहीं कर सकते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अधिकतर ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जो लोगों को हैरान कर देते हैं। आप अगर सोशल मीडिया साइट्स पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने ऐसे कई वायरल वीडियो देखे होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो आपको पूरी तरह से हैरान कर देगा। वीडियो को हरियाणा के गुड़गांव का बताया जा रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आपने सड़क पर कई तरह की गाड़ियों को चलते हुए देखा होगा। उनमें से कई गाड़ियां ऐसी भी दिखी होंगी जो टैक्सी के रूप में चलती है। अधिकतर लोग छोटी गाड़ियों को ही टैक्सी बनाते हैं लेकिन क्या आपने कभी डिफेंडर जैसी महंगी और लग्जरी गाड़ी को टैक्सी के रूप में सड़क पर चलते हुए देखा है? हैरान हो गए, लेकिन वायरल वीडियो में ऐसा नजर आ रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि डिफेंडर गाड़ी सड़क पर चल रही है लेकिन उसका नंबर प्लेट सफेद नहीं बल्कि पीले रंग का है। इसका मतलब वह टैक्सी के लिए चलती है क्योंकि टैक्सी के नंबर प्लेट का ही रंग पीला होता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर drivewithabhi नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'यो हरियाणा है प्रधान।' खबर लिखे जाने तक वीडियो काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये 5 स्टार और 7 स्टार में यूज होती हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई अपनी कंपनी के नाम ली होगी, टैक्स बचाने के लिए। तीसरे यूजर ने लिखा-हरियाणा वालों का बस नहीं चलता नहीं तो जहाज पर भी पीली नंबर प्लेट लगवा दे। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये मत करो बुरा लगता है।

ये भी पढ़ें-

वो मां है न सब समझती है! मेट्रो का यह Video देख आप सभी हो जाएंगे भावुक, लोगों ने भी किया रिएक्ट

दिवाली के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुई सबसे अनोखी रंगोली, लोगों को आ रही है पसंद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।