1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. एस्केलेटर से उतरती महिलाओं का यह वाला Video देखा आपने? देखने के बाद नहीं रुकेगी आपकी हंसी

एस्केलेटर से उतरती महिलाओं का यह वाला Video देखा आपने? देखने के बाद नहीं रुकेगी आपकी हंसी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 30, 2024 03:50 pm IST,  Updated : Oct 30, 2024 03:50 pm IST

एक मजेदार वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद अपनी हंसी को रोक नहीं पाएंगे। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी अपना रिएक्शन दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब कौन सा वीडियो वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन अलग-अलग वीडियो को लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हैं और उन्हीं वीडियो में से कुछ वीडियो जो सबसे अनोखे होते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। आपने अब तक ऐसे कई वीडियो देखे होंगे जो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। मगर इस वीडियो में किसी का जुगाड़ या फिर डांस और लड़ाई जैसा कुछ नहीं है। यह वीडियो इन सभी से अलग है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आप सभी लोगों ने मेट्रो, मॉल आदि जगहों पर एस्केलेटर की सुविधा देखी ही होगी। ऊपर चढ़ने और उतरने के लिए इसका इस्तेमाल होता है। लोग इस पर जाकर खड़े हो जाते हैं और खुद कुछ देर बाद दूसरे फ्लोर पर पहुंच जाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी किसी को बैठकर इसका इस्तेमाल करते हुए देखा है। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि दो महिलाएं नीचे उतरने के लिए एस्केलेटर का इस्तेमाल कर रही हैं मगर ये दोनों खड़ी नहीं हैं बल्कि बैठकर नीचे उतर रही हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Crazyclipsbro नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इन हरकतों को देखते हुए भाभियों से नम्र निवेदन है कि भैया के बिना अकेली ना बाजार निकला करें।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- नहीं भाई भैया हैं, भाभी उनकी हैलमेट ली हुई हैं, भैया वीडियो शूट कर रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- यहां तो गजब हो गया है। तीसरे यूजर ने लिखा- क्या क्या देखना पड़ रहा है। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये सब रील का चक्कर है बाबू भैया।

ये भी पढ़ें-

अबे भूतिया सीढ़ी है! वायरल Video को देखकर लोग कर रहे हैं मजेदार कमेंट्स, एक बार आप भी देखिए

इस लड़की ने अचानक सभी के जज्बात ही बदल दिए, आएगी हंसी मगर Video का अंत जीत लेगा दिल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।