1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. क्लास में बेंच पर खड़ी होकर डांस कर रही थी लड़की, फिर जो हुआ उसे कभी नहीं भूलेगी, देखें वायरल Video

क्लास में बेंच पर खड़ी होकर डांस कर रही थी लड़की, फिर जो हुआ उसे कभी नहीं भूलेगी, देखें वायरल Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 04, 2024 01:55 pm IST,  Updated : Nov 04, 2024 01:55 pm IST

एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पहले तो वो डांस करती नजर आती है मगर इसी दौरान उसके साथ जो होता है, उसे वो चाहकर भी कभी भूल नहीं पाएगी।

Screen Grab- India TV Hindi
डांस करते हुए बेंच से नीचे गिरी लड़की Image Source : SOCIAL MEDIA

आपके पास अगर स्मार्टफोन है तो इसकी उम्मीद काफी है कि आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव होंगे। जितने भी लोग स्मार्टफोन चलाते हैं उनमें से अधिकतर लोग आपको सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर एक्टिव मिल ही जाएंगे। इन प्लेटफॉर्म्स पर लोग अपने मन की बात रखने के अलावा अलग-अलग वीडियो को भी शेयर करते हैं जिन्हें अन्य यूजर्स अपने मनोरंजन के लिए देखते हैं। आप भी ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर देखते ही होंगे। हर दिन तमाम वीडियो वायरल होते हैं और उन्हें देखने के बाद लोग अलग-अलग रिएक्शन भी देते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक लड़की क्लास के बेंच पर खड़ी है। इस दौरान क्लास पूरी तरह से खाली मालूम पड़ता है। वीडियो में आगे दिखता है कि वो बेंच पर खड़े-खड़े ही वो डांस करने लगती है। जब तक वह खड़े होकर डांस करती है, सब कुछ ठीक था। मगर जैसे ही वो पैरों को उठाकर डांस करने लगती है, उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और वह बहुत तेजी से नीचे गिरती है। इसमें उसे काफी चोट भी लगी होगी।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर shakya_girl_890 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 99 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो को देखने के बाद काफी लोगों ने कमेंट करके अपनी बात भी लिखी है। एक यूजर ने लिखा- दिमाग का पेंच अब टाइट हो गया होगा। दूसरे यूजर ने लिखा- यार उनके सिर पर कितने जोर से लगी है। तीसरे यूजर ने लिखा- जब आप फिजिक्स क्लास छोड़ दें। एक अन्य यूजर ने लिखा- भाई ये तो शुरू होते ही खत्म हो गया।

ये भी पढ़ें-

इस लड़की का दिमाग देख हक्के-बक्के हो जाएंगे आप, Video हुआ वायरल तो लोगों ने भी किए कमेंट्स

AC के गिरते पानी को प्रसाद समझकर पीते नजर आए लोग, अब इसका Video हो रहा है वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।