1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. नोरा फतेही के बाद छोरा फतेही! बच्चे ने 'गर्मी' गाने पर किया जबरदस्त डांस, Video देख लोग कर रहे हैं कमेंट

नोरा फतेही के बाद छोरा फतेही! बच्चे ने 'गर्मी' गाने पर किया जबरदस्त डांस, Video देख लोग कर रहे हैं कमेंट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 18, 2024 04:39 pm IST,  Updated : Oct 18, 2024 05:57 pm IST

एक बच्चे के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर इस समय काफी वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोग कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। कोई मजाकिया कमेंट कर रहा है तो कोई तारीफ कर रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
गर्मी गाने पर डांस करता हुआ बच्चा Image Source : SOCIAL MEDIA

आप अगर स्मार्ट फोन का इस्तेमाल करते हैं तो इसके चांस भी हैं कि आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते ही होंगे। अगर कुछ लोगों को छोड़ दिया जाए तो अधिकतर ऐसे लोग जो स्मार्ट फोन चलाते हैं, वो सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते ही हैं। आप अगर करते हैं तो फिर यह तो जानते ही होंगे कि सोशल मीडिया पर अलग-अलग वीडियो वायरल होते हैं। कभी लड़ाई का वीडियो वायरल हो जाता है तो कभी जुगाड़ का वीडियो वायरल हो जाता है। इसके अलावा डांस के भी काफी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। अभी भी एक बच्चे के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है।

बच्चे के डांस का वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को किसी स्कूल में रिकॉर्ड किया गया है क्योंकि सभी बच्चे स्कूल के ड्रेस में नजर आ रहे हैं। जो बच्चा डांस कर रहा है उसने भी स्कूल का ड्रेस पहना हुआ है। बच्चा 'स्ट्रीट डांसर 3D' फिल्म के मशहूर गाने 'गर्मी' पर बहुत ही अच्छा डांस करता हुआ नजर आ रहा है। उसके मूव्स किसी के भी दिल को जीत ले। इतना ही नहीं बच्चा इस गाने का हुक स्टेप भी करके दिखाता है जिस कारण उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। बच्चे को देखकर ऐसा लगता है जैसे उसे डांस का बहुत शौक है और वो इसकी प्रैक्टिस भी करता होगा।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को एक्स हैंडल पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'नोरा फतेही के बाद छोरा फतेही।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 6 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने मजाकिया कमेंट करते हुए लिखा- गजब नचनिया है बे। तो एक यूजर ने तारीफ करते हुए लिखा- डांस देखकर दिल खुश हो गया। दूसरे यूजर ने लिखा- डांस देखकर मोगैंबो खुश हुआ। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई ने तो अच्छा डांस कर दिया।

ये भी पढ़ें-

लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड को बक्से में किया बंद, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है खूब वायरल

पुराने अंदाज में एक बार फिर दिखे बाहुबली अनंत सिंह, डांस की महफिल का मजा लूटते आए नजर, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।