सोशल मीडिया की दुनिया बड़ी अनोखी है। यहां कब क्या देखने को मिल जाए, आप इसका अंदाजा नहीं लगा सकते हैं। हर दिन अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं और उन्हें देखने के बाद लोग सोचते हैं कि ऐसा मैंने पहले तो कभी नहीं देखा है। सोशल मीडिया अपने हर यूजर को वायरल वीडियो के जरिए हैरान होने पर मजबूर कर ही देता है। अभी भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे। आइए फिर आपको बताते हैं कि वायरल वीडियो में क्या नजर आ रहा है।
Related Stories
लड़की ने बॉयफ्रेंड को बक्से में बंद किया
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा उसमें नजर आ रहा कि एक लड़की अपने घर में छोटे से बक्से के पास खड़ी है और उसे खोलने का प्रयास कर रही है। घर में सारा सामान तहस नहस हुआ पड़ा है। इसी दौरान लड़की को पता चलता है कि इसका वीडियो बन रहा है तो वो घरवालों से वीडियो का विरोध करते हुए लड़ने लगती है। पूरी लड़ाई स्थानीय भाषा में हो रही है तो कौन क्या कह रहा है, यह समझ नहीं आता है। मगर वीडियो से इतना स्पष्ट हो जाता है कि कुल मामला वीडियो बनाने और बक्से को खोलने का है। लड़की आखिर में बक्सा खोल देती है और खुलते ही उसमें से उसका बॉयफ्रेंड बाहर निकलता है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा वो कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो प्राप्त नहीं हो पाई मगर वीडियो को एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है- गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को बक्से में बंद किया। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट में लिखा- कुछ भी कहो पर लोयल तो है, कम से कम उसके लिए लड़ तो रही है। दूसरे यूजर ने लिखा- उसे बचा रही है कि उसे निपटा रही है, बेचारा वो तो ऐसे ही निपट जाता। तीसरे यूजर ने लिखा- क्या क्या करना पड़ता है प्यार करने के बाद। चौथे यूजर ने लिखा- ये फिट कैसे आ गया होगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- बुलाती है मगर जाने का नहीं, कितनी बार समझाया है फिर भी चला गया।
ये भी पढ़ें-
पुराने अंदाज में एक बार फिर दिखे बाहुबली अनंत सिंह, डांस की महफिल का मजा लूटते आए नजर, देखें Video