1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पुराने अंदाज में एक बार फिर दिखे बाहुबली अनंत सिंह, डांस की महफिल का मजा लूटते आए नजर, देखें Video

पुराने अंदाज में एक बार फिर दिखे बाहुबली अनंत सिंह, डांस की महफिल का मजा लूटते आए नजर, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 18, 2024 03:48 pm IST,  Updated : Oct 18, 2024 03:48 pm IST

अनंत सिंह के अलग-अलग कई वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में उन्हें डांस की महफिल में बैठे और थिरकते हुए देखा जा सकता है।

Screen Grab- India TV Hindi
डांस प्रोग्राम का आनंद लेते हुए अनंत सिंह की तस्वीर Image Source : SOCIAL MEDIA

बिहार के बाहुबली नेता और पूर्व विधायक अनंत सिंह एक ऐसे शख्स हैं जिन्हें सिर्फ यूपी और बिहार के लोग ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया की जनता भी जानती है। सोशल मीडिया पर अकसर अनंत सिंह अपने बयान के कारण वायरल होते हैं। उनके कुछ बयान तो मीम मैटेरियल है और आज भी उनके उन बयानों पर लोग जमकर मीम बनाते हैं। आपने भी उनके वायरल वीडियो और मीम तो देखे ही होंगे। अभी सोशल मीडिया पर अनंत सिंह एक बार फिर से वायरल हो रहे हैं। इस बार उनका पुराना अंदाज देखने को मिला।

डांस का मजा लूटते दिखे अनंत सिंह

अभी सोशल मीडिया पर अनंत सिंह के कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं। सभी वीडियो एक ही प्रोग्राम का है। वीडियो में नजर आ रहा है कि वो डांस प्रोग्राम का मजा ले रहे हैं। किसी वीडियो में उन्हें बैठकर डांस देखते हुए देखा जा सकता है तो किसी वीडियो में उन्हें थिरकते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी गई है कि लदमा गांव में भूमिहार स्टार गुंजन सिंह और गोलू राजा के प्रोग्राम में अनंत सिंह गए हुए थे जहां का वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें अनंत सिंह का वीडियो

आपने अभी अनंत सिंह का जो वीडियो देखा उसे एक्स हैंडल पर @SarthakBhumihar के नाम से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में बताया गया है कि, 'अपने लदमा गांव में जनता जनार्दन के बीच भूमिहार स्टार गुंजन सिंह और गोलू राजा के प्रोग्राम का आनंद लेते हुए।' इस वीडियो के अलावा उनका एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें 'भुमिहारे से हिला' गाने पर डांस प्रोग्राम देखते हुए वो नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें-

शख्स ने विधायक जी से वोट के बदले मांग ली लड़की, बोला - मैंने आपको वोट किया था, अब दुल्हन चाहिए, मेरी शादी करा दीजिए

वादियों में बर्थडे मनाने गए कपल को 10 भेड़ियों ने घेरा, फिर आधी रात जो हुआ वह इस Video में देखें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।