1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. वादियों में बर्थडे मनाने गए कपल को 10 भेड़ियों ने घेरा, फिर आधी रात जो हुआ वह इस Video में देखें

वादियों में बर्थडे मनाने गए कपल को 10 भेड़ियों ने घेरा, फिर आधी रात जो हुआ वह इस Video में देखें

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Oct 18, 2024 12:38 pm IST,  Updated : Oct 18, 2024 12:42 pm IST

वादियों के बीच आधी रात एक कपल को भेड़ियों के एक झुंड ने घेर लिया। कपल अपना बर्थडे मनाने शहर से बाहर गया हुआ था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

भेड़ियों ने कपल को घेरा- India TV Hindi
भेड़ियों ने कपल को घेरा Image Source : SOCIAL MEDIA

हाल में ही उत्तर प्रदेश के बहराइच में भेड़िए के आतंक की खबरें खूब सुनी होंगी। जिन्होंने कई लोगों पर हमला कर उन्हें मौत की नींद सुला दी। ऐसे में सोचिए अगर किसी को एक-दो नहीं बल्कि 10-10 भेड़िए घेर लें तो आप क्या करेंगे। सोचकर ही रूह कांप जा रही है। ऐसे ही सोशल मीडिया पर एक कपल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिन्हें 10-10 भेड़ियों ने घेर लिया। 

घर के बाहर खड़े थे भेड़िए

वीडियो में दिखाया गया है कि पति का बर्थडे मनाने के लिए कपल बाहर बर्फीली वादियों में पहुंचा हुआ है। ऐसे में उनके घर को बाहर से  करीब 10 भेड़ियों के झुंड ने घेर लिया। वीडियो में बताया गया है कि कनाडा के क्यूबेक में एक कपल के केबिन के पास 10 भेड़ियों का झुंड आ गया और उन्हें घेर बाहर से लिया। भिड़ियों को अपने केबिन के बाहर शीशे के दीवारों के उस पार एक साथ इतने सारे भेड़ियों को देख कपल हैरान रह गया। भेड़ियों के इस खूबसूरत नजारे को देख कपल ने इस लम्हे को अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया जो अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जिसे हजारों लोगों ने देखा और सैकड़ों लोगों ने लाइक किया है।

वीडियो शेयर कर कपल ने बताई कहानी

वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @unlimited_ls नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है - 34 साल के मिची जूल्स और 33 साल की उनकी पत्नी माया जूल्स, फरवरी में मिची का जन्मदिन मनाने के लिए कनाडा के क्यूबेक गए थे। जहां उन्हें इलाके में भेड़ियों के बारे में चेतावनी दी गई थी, लेकिन उन्हें उम्मीद नहीं थी कि वे अपनी कांच की दीवारों के ठीक बाहर इतने सारे भेड़ियों को देखेंगे। न्यू जर्सी के फोटोग्राफर मिची ने बताया कि, "इन जानवरों को करीब से देखना एक शानदार अनुभव था। मुझे जानवरों से बेहद प्यार है और ऐसे प्राकृतिक वातावरण में उनके साथ बातचीत करने के पलों को मैंने कैमरे में कैद कर लिया।" कपल सात दिनों तक केबिन में रहे और हर दिन उन भेड़ियों को देखा। मिची ने आगे बताया, "मुझे विश्वास नहीं हो रहा था कि हम भेड़ियों को इतने करीब से और इतनी बार देखने के लिए इतने भाग्यशाली थे।"

ये भी पढ़ें:

बटर की जगह ब्रेड पर लगाया घोड़े का गोबर और खा गया शख्स, वायरल हुआ पुनीत सुपरस्टार का यह Video

मौत के मुंह में था भैंसा, चारों तरफ से शेरों ने घेरा, तभी देवदूत बनकर आए हाथी ने पलट दिया सारा खेल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।