1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Sanp Ka Video: खुले आसमान के नीचे सो रही थी महिला, तभी आ पहुंचा सांप, फिर जो हुआ देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे

Sanp Ka Video: खुले आसमान के नीचे सो रही थी महिला, तभी आ पहुंचा सांप, फिर जो हुआ देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Nov 05, 2024 08:40 am IST,  Updated : Nov 05, 2024 09:22 am IST

सोशल मीडिया पर आज जो वीडियो हमारे हाथ लगा है, उसमें एक महिला सो रही होती है। तभी वहां एक सांप आ पहुंचता है। एक पल को लगता है कि महिला उठकर प्रतिक्रिया देगी, लेकिन महिला द्वारा ऐसा कुछ नहीं किया जाता है।

Snake video woman sleeping then a snake arrived then what happened will give you goosebumps- India TV Hindi
सो रही महिला के पास आ पहुंचा सांप Image Source : INSTAGRAM

सोशल मीडिया पर आए दिन तमाम तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो कि होश उड़ाने की क्षमता रखते हैं। ऐसा ही एक वीडियो आज हमारे पास आया है जो एक सांप और एक महिला से जुड़ा हुआ है। दरअसल इस वीडियो में एक महिला चटाई बिछाकर जमीन पर लेटी हुई होती है। सामान्यत: यह दृश्य देखने में बेहद आम होता है और इस तरह लोग चटाई बिछाकर आम तौर पर सो ही जाते हैं। लेकिन इसी दौरान महिला के पास एक सांप आ जाता है। वह महिला के चारों ओर घूम रहा होता है और सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि महिला को इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं होती है। 

महिला के पास पहुंचा सांप

वायरल हो रहा वीडियो थोड़ा चौंकाने वाला और थोड़ा रोंगटे खड़े कर देने वाला है। दरअसल इस वीडियो में जो सबसे डरावना है वह यह है कि महिला को इस बात का जरा भी एहसास नहीं है कि उसके करीब एक सांप है। वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि मानो महिला गहरी नींद में है और सांप महिला के पास जाकर उसके कपड़ों में घुसने की कोशिश करते हैं। यह नजारा किसी फिल्मी सीन से कम नहीं है। वीडियो देखते समय ऐसा लगता है कि मानों अब महिला उठेगी और कुछ प्रतिक्रिया देगी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं होता है। क्योंकि महिला को जरा भी इस बात का एहसास नहीं होता है कि सांप उसके करीब आ चुका है।

सांप ने नहीं पहुंचाया कोई नुकसान

हालांकि सबसे अच्छी बात यह रही कि सांप महिला को बिना कुछ नुकसान पहुंचाएं ही वहां से चला भी जाता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने को बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। बता दें कि वैसे तो यह सांप देखने में धामन प्रतीत हो रही है, जोकि भारत में पाई जाने वाली एक सांप है जो जहरीली नहीं होती। यह सांप चूहों, मेंढकों व छोटे जीवों को खाकर अपना पेट भरती है। हालांकि कोई कितना भी सूरमा क्यों न हो, अगर अचानक उसे यह एहसास हो कि उसके पास में एक सांप है तो उसकी प्रतिक्रिया थोड़ी विचित्र तो जरूर होगी। बता दें कि इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर india.yatra नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।