1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जुगाड़ करने की कला हो तो फिर कुछ भी हो सकता है, अब आप इसी वायरल Video को देखिए

जुगाड़ करने की कला हो तो फिर कुछ भी हो सकता है, अब आप इसी वायरल Video को देखिए

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 24, 2025 04:46 pm IST,  Updated : Oct 24, 2025 04:46 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नया जुगाड़ देखने को मिला और फिर उस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्शन दिया है। आइए पहले जुगाड़ और फिर रिएक्शन के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/ASLI.SAURABH

इंडिया के लोग कुछ और कर पाएं या फिर न कर पाएं मगर जुगाड़ बहुत ही आसानी से कर सकते हैं। अपने लेवल पर हर कोई जरूरत पड़ने पर कुछ न कुछ जुगाड़ कर ही लेता है और कुछ ऐसा जुगाड़ करते हैं कि उसे देखने वाला भी दंग हो जाता है। अगर आप सोशल मीडिया पर डेली एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी फीड पर हर दिन जुगाड़ का कुछ न कुछ  वायरल होता हुआ देखने को मिल ही जाता है। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको इस जुगाड़ के बारे में बताते हैं।

वीडियो में क्या जुगाड़ दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें किचन में रखे सामान के लिए जुगाड़ किया गया है। वीडियो में दिखता है कि दाल को एक डिब्बे में रखा हुआ है। अब उसमें जुगाड़ ये है कि एक जगह से काटकर उसमें बोतल के ऊपर का हिस्सा लगा दिया गया है ताकि ढक्कन खोलकर उसमें से आसानी से दाल को निकाला जा सके। इसके बाद दूसरा जुगाड़ भी ऐसा ही दिखा। वीडियो में आगे दिखता है कि एक बोरी में भी ऐसे ही ढक्कन लगा दिया गया है जिसमें से चावल निकाला जा सके। जुगाड़ नया है इसलिए वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर asli.saurabh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अमेरिका क्या कहता था। दूसरे यूजर ने लिखा- बड़े खतरनाक लोग नहीं है, बड़े गरीब लोग हैं। वहीं कुछ यूजर्स हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

आंटी जी किसी जासूस से कम नहीं हैं, उनकी जासूसी का Video देखना तो बनता है

दीदी का टैलेंट देख आप भी हो जाएंगे हैरान, Video देखने के बाद लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।