1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. क्या चीन में प्लास्टिक खाकर वजन घटा रहे लोग ? वायरल ट्रेंड के ये Video हैं बेहद डरावने, देखते ही सोच में पड़ जाएंगे

क्या चीन में प्लास्टिक खाकर वजन घटा रहे लोग ? वायरल ट्रेंड के ये Video हैं बेहद डरावने, देखते ही सोच में पड़ जाएंगे

Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे चीन में प्लास्टिक खा रहे हैं।

China peoples losing weight by eating plastic, trending video, aaj ka viral video, viral video, chin- India TV Hindi
Image Source : X/@ENG_CHINA5 प्लास्टिक खाने का ट्रेंड।

Viral Video : सोशल मीडिया पर आजकल कई अजब-गजब ट्रेंड्स धूम मचा रहे हैं। कभी हाथों पर गर्म चाय गिराकर वफादारी परखने वाला '#LoyaltyCheck' तो कभी मिर्च वाले पानी में नहाने का 'हॉट पॉट स्पा' ट्रेंड सामने आता है। ठीक इसी प्रकार इन दिनों चीन में अजीबोगरीब ट्रेंड चज रहा है। इसके तहत वजन कम करने के लिए युवाओं द्वारा अपनाए जा रहे बेहद अजीबोगरीब तरीकों के वीडियो ऑनलाइन तेजी से फैल रहे हैं, जिन्हें लाखों व्यूज, लाइक्स और रिएक्शन मिल रहे हैं। बता दें कि, चीन में कुछ युवा वजन घटाने का एक अजीब तरीका अपना रहे हैं। इसे "प्लास्टिक ईटिंग" या "क्लिंग रैप डाइट" के नाम से जाना जाता है। यह तरीका टिकटॉक, डौयिन और एक्स जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया है, जिससे स्वास्थ्य विशेषज्ञों में चिंता पैदा हो गई है।

प्लास्टिक खाने का ट्रेंड क्या है?

इस ट्रेंड में दिखाया गया है इस चलन में मुंह पर प्लास्टिक की पट्टी बांधकर, उसमें खाना डालकर चबाया जाता है और फिर थूक दिया जाता है। इसके पीछे यह सोच है कि चबाने से दिमाग को पेट भरा होने का एहसास होता है, जबकि कैलोरी का सेवन नहीं होता। इसके समर्थकों का दावा है कि इससे भूख कम होती है और वजन नियंत्रण में मदद मिलती है, लेकिन वैज्ञानिक चेतावनी देते हैं कि इसका कोई प्रमाण नहीं है कि यह वास्तव में कारगर है। वीडियो को @Eng_china5 और @ClownWorld नामक हैंडल से एक्स पर शेयर किया गया है। 

क्या सच में इससे वजन कम होता है

गौरतलब है कि, इस बात का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि खाना चबाकर थूकने से वजन कम होता है। उचित पोषण की अनदेखी करने से बाद में भूख बढ़ सकती है, जिससे अधिक खाने की आदत पड़ सकती है। इस तरह के झटपट असर करने वाले तरीके सेहत के लिए अच्छे उपाय नहीं हैं। 
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
'दीवार में छेद के लिए करोड़ों रुपये ?' महिला ने बताया मुंबई की हाईराइज इमारतों का हाल, Video Viral होते ही छिड़ी बहस

न खाने में गरम, न छूने में तो इसे 'गरम' मसाला क्यों कहते हैं, खूब यूज करते हैं फिर भी नहीं जानते; आज जान लें