1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. छात्र का कॉलर पकड़ने वाली घटना पर कॉमेडियन रजत सूद का आया रिएक्शन, कहा- 'मैं क्राइम सीन मैनिफेस्ट कर रहा'

छात्र का कॉलर पकड़ने वाली घटना पर कॉमेडियन रजत सूद का आया रिएक्शन, कहा- 'मैं क्राइम सीन मैनिफेस्ट कर रहा'

सोशल मीडिया पर इन दिनों निरमा यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर-छात्र के बीच हुए विवाद का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस पर अब कॉमेडियन रजत सूद की प्रतिक्रिया आई है।

Comedian Rajat Sood, nirma university controversy, nirma university viral video, rajat sood in nirma- India TV Hindi
Image Source : IG/@RAJATSOODPOMEDY रजत सूद ने दी प्रतिक्रिया।

निरमा यूनिवर्सिटी में आयोजित टेक्नोफोरा 2026 कार्यक्रम के दौरान हास्य कलाकार रजत सूद के स्टैंड-अप कॉमेडी शो में एक प्रोफेसर द्वारा छात्र का कॉलर पकड़ने की घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। इस पर रजत सूद ने मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी, “मैं क्राइम सीन मैनिफेस्ट कर रहा हूं।”

क्या है पूरा विवाद

यह घटना 18 से 20 सितंबर 2026 के बीच यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्रों द्वारा आयोजित तीन दिवसीय टेक्नोफोरा 2026 के दौरान हुई। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रोफेसर स्टेज पर कुछ पढ़ रहे थे या संबोधित कर रहे थे। तभी दर्शकों में बैठे एक छात्र ने बॉलीवुड फिल्म ‘गोलमाल 3’ का लोकप्रिय डायलॉग चिल्लाया, “जल्दी बोल, पनवेल निकलना है..” चिल्ला दिया। प्रोफेसर ने जवाब में कहा, “तो निकल ले भाई” और छात्र को स्टेज पर बुलाया। छात्र के स्टेज पर आने के बाद प्रोफेसर ने उसका कॉलर पकड़ लिया और कथित तौर पर धमकी दी, “मैं किसी भी हद तक जा सकता हूं। जिस दिन तुमने निरमा यूनिवर्सिटी कैंपस के किसी भी फैकल्टी मेंबर का अपमान करने की हिम्मत की, तुम हमेशा के लिए चले जाओगे।” वायरल वीडियो में रजत सूद को भी स्टेज से हटते और दर्शकों को अलविदा कहते दिखाया गया है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई। कुछ यूजर्स ने छात्र के कमेंट को अपमानजनक और सीमा पार बताया, तो कई ने प्रोफेसर के शारीरिक व्यवहार की आलोचना की और कहा कि अनुशासन के नाम पर कॉलर पकड़ना सही नहीं। 

रजत सूद ने शेयर किया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @rajatsoodpomedy नामक हैंडल से शेयर किया गया है। उन्होंने बताया कि कई लोगों ने उनसे पूछा कि क्या प्रोफेसर ने उन्हें भी मारा। 

उन्होंने साफ किया, “भाई, नहीं। मेरे साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ।” इसके बाद उन्होंने मजाक में कहा, “मेरे को अपने बारे में एक चीज समझ में आ गई है कि मैं ना, क्राइम सीन मैनिफेस्ट कर रहा हूं।” उन्होंने हाल ही में मुंबई के हैबिटेट में कुणाल कामरा विवाद के दौरान वेन्यू में तोड़फोड़ की घटना का भी जिक्र किया, जहां उनके शो के दौरान विवाद हुआ था। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि वे हमेशा क्राइम पेट्रोल के एपिसोड से दो कदम दूर रहते हैं और उनका पूरा जीवन इमरजेंसी सिचुएशन में बीत रहा है।  

ये भी पढ़ें -
'जल्दी बोल पनवेल निकलना है', छात्र के कमेंट पर आग बबूला हुआ प्रोफेसर, स्टेज पर बुलाकर पकड़ा कॉलर; Video