A
Hindi News वायरल न्‍यूज हद है! चलती वंदे भारत ट्रेन के सामने Reel बनाने लगा ये कपल, Video देख भड़के यूजर्स ने लगाई क्लास

हद है! चलती वंदे भारत ट्रेन के सामने Reel बनाने लगा ये कपल, Video देख भड़के यूजर्स ने लगाई क्लास

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कपल को रेलवे ओवरब्रिज पर ट्रेन के सामने रील बनाते हुए देखा जा सकता है।

viral video, vande bharat train reel, reel on railway track, reels video viral, viral reel on train,- India TV Hindi Image Source : X/@GEMSOFBABUS_ ट्रेन के सामने रील बनाता कपल।

Viral Video: ट्रेन के सामने रील बनाने वाले स्टंट अक्सर खतरनाक और जानलेवा हो सकते हैं और कई कारणों से ये स्टंट वर्जित होते हैं। रेलवे एक्ट और अन्य संबंधित कानूनों के तहत ऐसे कृत्यों को अपराध माना जाता है। मगर इन सब बातों को जानने के बाद भी कुछ लोग नहीं मानते हैं और रील्स बनाते रहते हैं। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में एक कपल को वंदे भारत ट्रेन के सामने Reel बनाते हुए देखा गया। वीडियो में कपल रेलवे ओवरब्रिज पर चढ़ा नजर आ रहा है जहां पर दोनों पटरियों के बीच में रील बना रहे हैं। इस दौरान पीछे से वंदे भारत ट्रेन भी आती हुई दिखाई दे रही है। 

एक्स पर वायरल हुआ वीडियो 

इस वीडियो को एक्स पर @gemsofbabus_ नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो को कैप्शन दिया गया है- 'सोशल मीडिया पर चंद सेकंड की शोहरत के लिए लोग अब अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। रेल पुलों पर नाच रहे हैं, उनके ठीक पीछे तेज़ रफ़्तार से चलती ट्रेनें। एक फिसलन, हवा का एक झोंका... और बस!' वीडियो में कपल पटरियों के बीच खड़े होकर फुल फिल्मी स्टाइल में एक्टिंग करता दिख रहा है। इस वीडियो को बनाते समय उनको अंदाजा भी नहीं था कि पीछे से वंदे भारत ट्रेन आ रही है। ट्रेन के बाद हवा के झोंके से उनको संभवत: वस्तुस्थिति का भान होता है।

यूजर्स ने दी प्रति​क्रिया 

इस वीडियो एक्स पर अब तक 7 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने कपल की क्लास लगाई और उनको ऐसा न करने की नसीहत दी। वीडियो में एक यूजर ने लिखा कि, 'शोहरत के लिए अपनी जान जोखिम में डालना समझदारी नहीं है। ज़िंदगी के लिए जियो, सोशल मीडिया के लिए नहीं।'  दूसरे ने लिखा कि, 'उस रास्ते को आपातकालीन उपयोग और पेशेवर कर्मचारियों द्वारा मरम्मत और रखरखाव के लिए डिजाइन किया जाना चाहिए। अनधिकृत लोगों को भी उस तक पहुंच नहीं होनी चाहिए।' तीसरे ने लिखा कि, 'इनको खिला पिला के देश को कौन सा फ़ायदा हो रहा है.... जाने दो।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'ऐसे लोगों को अपने जीवन से कोई लेना-देना नहीं होता।' पांचवें यूजर ने लिखा कि, 'ऐसे लोगों को नीचे धक्का देना अलाउड होना चाहिए।' वहीं, एक अन्य ने लिखा कि, 'उनको बेवकूफी करने दो।' 
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें-
Patna Metro में भी फैल गया Reels का वायरस, इस लड़की का डांस देख शर्म से पानी-पानी हुए यूजर्स, Video Viral
 

Video: गजब मास्टरनी है! ट्रेन के एसी कोच में बिना टिकट सफर कर रही थीं, TTE ने मांगा टिकट तो दिखाने लगीं अकड़
 

Video: 'मेरा भाई लोको पायलट है !' 1AC में बिना टिकट सफर करती महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा, TTE से जाति पूछी और फिर...