Viral Video : होटल और रेस्तरां डिशेज को अनोखे, मजेदार या फैंसी नाम देना एक मार्केटिंग टेक्निक है जो उस डिश को यादगार बनाते हैं। सरल नाम से ग्राहकों को डिश कई बार ज्यादा सामान्य लगती है, वहीं अनोखे नाम ग्राहकों को हंसाते हैं। इससे ग्राहक डिश को प्रीमियम समझते हैं और ज्यादा पैसे देने को तैयार होते हैं। मगर, पुणे स्थित रेस्टोरेंट की एक मिठाई के नाम ने लोगों को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया है। दरअसल, इंस्टाग्राम पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें लोगों ने रेस्तरां में 'शेफ्स Kiss' नाम की मिठाई और उसके बदले में उनको मजेदार चीज मिली।
इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @flexinggoat नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में शख्स को मेन्यू से मिठाई ऑर्डर करते हुए देखा जा सकता है, संभवतः वह एक पारंपरिक मिठाई की उम्मीद कर रहा था। लेकिन, मेज पर जो आता है वह बिल्कुल भी साधारण नहीं है। लाल बेरी सोरबेट से बनी यह मिठाई होंठों के एक जोड़े के आकार की है, जिसमें बारीक आकृतियां बनी हुई हैं, इसे एक आधार के ऊपर रखा गया है और इसके चारों ओर टूटे हुए टुकड़े बिखरे हुए हैं। कपल ने अपनी पोस्ट को कैप्शन दिया: 'अंदाज़ा लगाइए, शेफ पुरुष है या महिला? मेरी पत्नी की बस यही चिंता है, जगह जानने के लिए KISS कमेंट करें।'
यूजर्स ने किए फनी कमेंट्स
वीडियो ने तुरंत यूजर्स का ध्यान आकर्षित किया, जिससे हंसी से लेकर हैरानी तक कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं। वायरल कमेंट्स के बीच मिठाई बनाने वाले शेफ ने लिखा, "हाय! मैं शेफ हूं अपने मेहमानों को प्यार जताने का यही एकमात्र तरीका है।" एक यूजर ने लिखा कि, "अगर मैं मिठाई ऑर्डर करूं तो मुझे निश्चित रूप से अजीब लगेगा।" दूसरे ने लिखा कि,"यह बहुत डरावना लग रहा है... अगर यह मांस का व्यंजन नहीं है तो मुझे लगता है कि ठीक है।" तीसरे ने लिखा कि, "आपने शेफ्स किस का ऑर्डर दिया था और आपको शेफ्स लिप्स मिल गए।" एक और यूजर ने मजाक में कहा, "मुझे लगा कि कोई आदमी आया और उसने उसे चूम लिया।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें -
Video : 'भारत में अराजकता, अत्यधिक भीड़भाड़ और गरीबी...' चीन से तुलना कर बोला विदेशी व्लॉगर,यूजर्स ने किया रिएक्ट
कश्मीर की बर्फ का ऐसा हाल देख खून खौल जाएगा, Viral Video पर भड़के यूजर्स; दिए ऐसे रिएक्शन