A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. उत्तराखंड में भारी बर्फबारी के बीच इस कपल ने लिए सात फेरे, Viral Video देख यूजर्स बोले- 'लाइफटाइम याद रहेगी शादी'

उत्तराखंड में भारी बर्फबारी के बीच इस कपल ने लिए सात फेरे, Viral Video देख यूजर्स बोले- 'लाइफटाइम याद रहेगी शादी'

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें एक कपल को उत्तराखंड में भारी बर्फबारी के बीच शादी रचाते हुए देखा है।

couple wedding in heavy snowfall, snowfall wedding, wedding in snowfall, meerut couple wedding in sn- India TV Hindi
Image Source : IG/@MAHENDRASEMWAL1 बर्फबारी के बीच कपल ने की शादी।

Viral Video: मेरठ के एक दंपत्ति ने उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में भारी बर्फबारी के बीच शादी कर ली। इसके बाद उनकी तस्वीरें वायरल हो गईं। यह शादी बसंत पंचमी के दिन हुई, जिस दिन क्षेत्र में इस मौसम की पहली भारी बर्फबारी भी हुई। समारोह त्रियुगीनारायण मंदिर में हुआ, जिसे परंपरागत रूप से भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का स्थान माना जाता है। गौरतलब है कि, शुक्रवार को उत्तराखंड में इस साल की पहली बर्फबारी हुई। उत्तराखंड के गढ़वाल और कुमाऊं दोनों डिवीजनों में बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनात्री, औली, मसूरी, चकराता, धनौल्टी और मुनस्यारी जैसे विभिन्न स्थानों पर भारी बर्फबारी हुई, वहीं नैनीताल में चाइना पीक और किलबरी, अल्मोड़ा में दुनागिरी और पौड़ी में तारकेश्वर जैसे उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्र भी बर्फ की चादर से ढक गए।  

शादी के​ लिए करनी पड़ी मशक्कत 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर mahendrasemwal1 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में दुल्हन अपने चमकीले लाल लहंगे में मुस्कुराती हुई और दूल्हा अपनी शेरवानी में आकर्षक लग रहा है, शादी के बाद घनी बर्फ में चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। दुल्हन का लहंगा उसके पीछे एक महिला सावधानी से पकड़े है। जबकि दूल्हा जैकेट पहने हुए उसके साथ-साथ चल रहा है। भीषण ठंड के बावजूद, जोड़े ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, 'प्रभु का आशीर्वाद मिल गया।' बर्फ से ढका खूबसूरत नज़ारा और जोड़े की मुस्कुराती मुस्कान ने सबका दिल जीत लिया। मे ने जोड़े को बधाई दी और शादी को अविस्मरणीय बताया।  

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस वीडियो को देखने के बाद इस पर कई यूजर्स की प्रतिक्रियाएं सामने आईं। एक यूजर ने लिखा कि, 'वाह।' दूसरे ने लिखा कि, 'अब लाइफटाइम याद रहेगी शादी। तीसरे ने लिखा कि, 'दुल्हन को सलाम।' 
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
रेलवे स्टेशन पर 'समुद्र तल से ऊंचाई' क्यों लिखी होती है, हजार बार सफर करके भी नहीं जानते वजह
 

भारत का इकलौता रेलवे स्टेशन, जहां 2 प्लेटफॉर्म के बीच से निकलती है रोड; एक साथ दौड़ती हैं कार और ट्रेन