A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. LPG न होने पर इमर्शन रॉड से बनाई करी, Video Viral होते ही यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं

LPG न होने पर इमर्शन रॉड से बनाई करी, Video Viral होते ही यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं

Desi Jugaad Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स ने LPG न होने पर इमर्शन रॉड से बनाई करी।

desi jugaad video, desi jugad viral video, aaj ka viral video, viral video, viral video jugaad, juga- India TV Hindi
Image Source : IG/@VASUDEVAHIMANK करी बनाता शख्स।

Desi Jugaad Video : सोशल मीडिया पर एक अनोखा और विवादास्पद वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने LPG गैस सिलेंडर खत्म होने पर इमर्शन रॉड (पानी गर्म करने वाली रॉड) का इस्तेमाल करके करी (सब्जी) बना ली। यह घटना देश में चल रही LPG की किल्लत के बीच सामने आई है, जहां मिडिल ईस्ट संघर्ष और अन्य कारणों से गैस की कमी हो गई है। वीडियो में हिमांक वासुदेवा नाम के एक प्रोजेक्ट मैनेजर को स्टील के बर्तन में सब्जी बनाते दिखाया गया है। बर्तन स्टोव पर रखा है, लेकिन आंच गैस की नहीं बल्कि बर्तन के बीच में डाली गई इमर्शन रॉड से आ रही है। 

इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @vasudevahimank नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में एक साधारण रसोई के सामने एक व्यक्ति दिखाई दे रहा है, जिसके चूल्हे पर एक बर्तन रखा है। गैस का उपयोग करने के बजाय, वह बर्तन में सीधे एक इमर्शन रॉड डालता है और उसी से खाना पकाता है। वीडियो आगे बढ़ने पर, रॉड बर्तन में रखी सामग्री को गर्म करती हुई दिखाई देती है और करी पकती हुई नज़र आती है। इस जुगाड़ को देखने के बाद कई लोगों ने इसे क्रिएटिव कहा तो वहीं, अन्य लोगों ने संभावित जोखिमों की ओर तुरंत ध्यान दिलाया।

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

वीडियो को देखने के बाद इस पर कई यूजर्स की प्रतिक्रियाएं सामने आईं। एक यूजर ने लिखा कि, "मिनटों का काम घंटों में।" दूसरे ने कहा कि, "इमर्शन रॉड नहाने या सफाई के लिए पानी गर्म करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं, सीधे खाना पकाने के लिए नहीं। इससे पेट में गंभीर संक्रमण हो सकता है।" तीसरे ने कहा कि​, "इस तरह से पका हुआ खाना न खाएं, यह हीटर कुछ देर इस्तेमाल करने के बाद अवशेष छोड़ देता है, इसलिए कुछ भी करने से पहले सोचें और हमेशा गैस पर या लकड़ी जलाकर खाना पकाएं।" एक और यूजर ने लिखा कि, "इंडक्शन स्टोव के आविष्कार से पहले के लोग।" 
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
सिगरेट के लाइटर में कौन सी गैस भरी होती है, जवाब सपने में भी नहीं सोचा होगा; LPG समझने की गलती न करें 

नॉर्मल पेट्रोल और प्रीमियम पेट्रोल में क्या अंतर है, क्यों इतना महंगा बिकता है; यहां जानिए सब कुछ