A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कैब ड्राइवर को कस्टमर ने किया अश्लील मैसेज, पढ़ने के बाद आपका भी घूम जाएगा माथा

कैब ड्राइवर को कस्टमर ने किया अश्लील मैसेज, पढ़ने के बाद आपका भी घूम जाएगा माथा

कुछ लोग सोशल मीडिया पर अपने साथ घटी हुई ऐसी घटनाएं साझा करते हैं जिसे देखने के बाद या फिर उसके बारे में जानने के बाद लोगों का दिमाग घूम जाता है। कई बार तो उस पर लोगों को यकीन भी नहीं होता है। अभी भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@ZOYAKHAN7025 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के दौर में लगभग हर किसी के हाथ में फोन है और हर कोई सोशल मीडिया से भी जुड़ा हुआ है। इसका फायदा यह है कि लोग सोशल मीडिया पर अपनी बातें भी शेयर कर लेते हैं तो वहीं कई लोग दूसरों के पोस्ट देखते हैं और उसके साथ ही साथ मनोरंजन वाले पोस्ट भी खूब देखते हैं। आप भी सोशल मीडिया पर जरूर ही होंगे और वहां दिन में कुछ देर बिताते भी होंगे। आपकी फीड पर भी हर दिन तरह-तरह के पोस्ट आते होंगे और कई बार कुछ ऐसे पोस्ट आते हैं जिन्हें देखने के बाद इंसान को उस पर यकीन नहीं होता है। अभी भी एक ऐसा ही पोस्ट वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोगों को उस पर यकीन नहीं हुआ। पहले आपको पोस्ट के बारे में बताते हैं।

ड्राइवर को क्या अश्लील मैसेज आया?

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं, उसमें नजर आता है कि कैब ड्राइवर एक बुकिंग को दिखाते हुए बोलता है कि पहले यह सब बाइक वालों के साथ होता था और अब कैब वालों के साथ भी हो रहा है। इसके बाद वो दिखाता है कि कहां की बुकिंग आई है और उसे लेने के बाद कस्टमर का मैसेज आया। मैसेज में पहले तो हेलो लिखा था और जब ड्राइवर रिप्लाई देता है तो कस्टमर ड्राइवर से सेक्स के लिए पूछता है कि क्या वो सेक्स करेगा। इसके बाद कस्टमर का मैसेज आया कि अगर हां है तो फिर व्हाट्सएप नंबर दे दे। अगला मैसेज आया है कि हां या न बोले और ड्राइवर मना कर देता है तो सामने से सॉरी का मैसेज आता है और कस्टमर राइड कैंसल कर देता है। अब यह स्क्रिप्टेड है या फिर सच है, यह तो नहीं पता मगर वीडियो अभी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Zoyakhan7025 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'ये स्क्रिप्टेड है या असली है, समझ नहीं आया मुझे।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- कुछ ज्यादा ही ईमानदार लगा रहा है इसलिए ये सब रीलबाजी ही है। दूसरे यूजर ने लिखा- 100 प्रतिशत स्क्रप्टेड है। तीसरे यूजर ने लिखा- अगर ऐसा है तो बहुत ही खतरनाक, एक नए तरीके का अपराध पैदा हो रहा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस पेट्रोल पंप वाले को तो अवार्ड मिलना चाहिए, चेतावनी के लिए लगे बोर्ड के कारण Video वायरल

स्कूल छोड़ प्रेमी संग फरार हुई BPSC टीचर, Video बनाकर बोली- 'मैंने अपनी मर्जी से शादी की'