1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. स्कूल छोड़ प्रेमी संग फरार हुई BPSC टीचर, Video बनाकर बोली- 'मैंने अपनी मर्जी से शादी की'

स्कूल छोड़ प्रेमी संग फरार हुई BPSC टीचर, Video बनाकर बोली- 'मैंने अपनी मर्जी से शादी की'

 Published : Feb 11, 2026 03:45 pm IST,  Updated : Feb 11, 2026 03:54 pm IST

बिहार के सीतामढ़ी में BPSC शिक्षिका का वीडियो वायरल हो रहा है। बीपीएससी टीचर स्कूल छोड़ प्रेमी संग फरार हो गई है। टीचर ने वीडियो बनाकर कहा कि उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की है।

bihar bpsc teacher flee with lover- India TV Hindi
बिहार में प्रेमी संग फरार हुई शिक्षिका। Image Source : REPORTER

बिहार के सीतामढ़ी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले में एक BPSC शिक्षिका अपना स्कूल छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई है। प्रेमी संग जाने के कुछ समय बाद शिक्षिका ने एक वीडियो बनाकर शेयर किया है और कहा है कि वह अपनी मर्जी से अपने प्रेमी के साथ गई है और उससे शादी की है। मामले के सामने आने के बाद ये घटना पूरे जिले में चर्चित हो गयी है। आइए जानते हैं कि क्या है ये पूरा मामला।

क्या है पूरा मामला?

सीतामढ़ी जिले में एक शिक्षिका का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में शिक्षिका ने अपना नाम वंदना कुमारी बताया है। शिक्षिका ने खुद को बीएससी शिक्षिका बताते हुए कहा कि उन्होंने अपनी मर्जी से अपने प्रेमी संजीत कुमार के साथ शादी की है।

शिक्षिका और प्रेमी ने क्या बताया?

वायरल वीडियो में वंदना कुमारी ने यह भी बताया कि उनके पिता का नाम संतोष कुमार है और वह रीगा की रहने वाली हैं। वहीं युवक ने अपना नाम संजीत कुमार बताया है। दोनों ने एक संयुक्त वीडियो जारी कर यह स्पष्ट किया है कि उनकी शादी आपसी सहमति से हुई है और किसी प्रकार का दबाव या जोर-जबरदस्ती नहीं की गई है।

चर्चा का विषय बना मामला

वायरल वीडियो सामने आने के बाद यह मामला जिलेभर में चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि, स्कूल छोड़ने और फरार होने को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं सोशल मीडिया पर चल रही हैं, लेकिन वीडियो में शिक्षिका ने साफ तौर पर कहा है कि उन्होंने स्वेच्छा से निर्णय लिया है। फिलहाल, इस मामले को लेकर प्रशासन या शिक्षा विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मामले की सच्चाई और आगे की कार्रवाई को लेकर लोग आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं। (रिपोर्ट: सौरभ)

ये भी पढ़ें- "मैं ठाकुर हूं" से शुरू हुआ विवाद, "मैं भी ब्राह्मण हूं" तक पहुंचा, सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ ठकुराइन VS पंडिताइन

दिल्ली मेट्रो में सीटों का रंग सिल्वर ही क्यों होता है, केवल ब्लूलाइन में दिखता है ये कलर; क्या है वजह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।