1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. तरबूज देख मुंह में आ गया पानी, खाने के लिए दौड़कर पहुंचे नन्हें गजराज, Baby Elephant का यह वीडियो हुआ वायरल

तरबूज देख मुंह में आ गया पानी, खाने के लिए दौड़कर पहुंचे नन्हें गजराज, Baby Elephant का यह वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो इंसान और जानवरों के बीच के उस खूबसूरत रिश्ते को बयां कर रहा है, जहां बिना बोले ही दिल की बात समझ में आ जाती है। महिला का बिना डरे तरबूज देना और हाथियों का उसे खुशी-खुशी खाना, यह दिखाता है कि प्यार और विश्वास की कोई भाषा नहीं होती।

तरबूज खाते गजराज- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA तरबूज खाते गजराज

सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ ऐसा वायरल होता है, जो चेहरे पर मुस्कान ला देता है। ऐसा ही एक प्यारा वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक नन्हा हाथी तरबूज देखकर इतना उत्साहित हो जाता है कि दौड़ते हुए उसे खाने पहुंच जाता है। यह 13 सेकंड का वीडियो नेपाल के चितवन नेशनल पार्क के आसपास का बताया जा रहा है और इसे अब तक 3.1 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

तरबूज खाने दौड़ा नन्हा हाथी

इस वीडियो को ‘@Nature is Amazing’ नाम के X अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक गांव की सड़क पर एक बड़ा हाथी अपने महावत के साथ चल रहा है, और उसके पीछे-पीछे एक नटखट नन्हा हाथी भी चल रहा है। तभी छोटे हाथी की नजर सड़क किनारे एक महिला पर पड़ती है, जो तरबूज के टुकड़े लिए खड़ी है। बस, फिर क्या! नन्हा हाथी तरबूज देखकर खुद को रोक नहीं पाता और दौड़ते हुए महिला के पास पहुंच जाता है।

महिला ने नन्हें हाथी को बड़े प्यार से खिलाया तरबूज

महिला भी इस मासूम मेहमान की अदा पर मुस्कुरा देती है और बिना झिझक तरबूज का टुकड़ा उसे दे देती है। नन्हा हाथी खुशी-खुशी तरबूज चबाने लगता है। तभी बड़ा हाथी भी वहां आ जाता है, और महिला उसे भी तरबूज का टुकड़ा खिलाती है। दोनों हाथी मिलकर तरबूज का लुत्फ उठाते हैं, और यह पल देखने वालों के चेहरे पर हंसी बिखेर देता है।

लोगों ने वीडियो पर जमकर लुटाया अपना प्यार

इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। यूजर्स नन्हे हाथी की मासूमियत और महिला की दरियादिली की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, “यह वीडियो मेरा दिन बना गया!” तो दूसरे ने लिखा, “नन्हा हाथी कितना प्यारा है, इसे देखकर तरबूज खाने की तलब हो गई।” एक अन्य यूजर ने मजाक में कहा, “बड़ा हाथी जैसे बड़े भाई की तरह पार्टी में शामिल हो गया!” एक कमेंट में लिखा गया, “जानवर हमें सिखाते हैं कि कैसे बिना किसी स्वार्थ के खुशी के पल जीएं।”

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

AC को भी फेल कर देगा ये कूलर, ईंट और सीमेंट से बना जुगाड़ देख आप भी ठोकेंगे ताली

'हां, पहले ये कर लो, तभी खाऊंगा', इधर चल रही थी दोस्तों की मस्ती, उधर शेर बगल में आकर हो गया खड़ा, फिर जो हुआ...