1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'लकड़ी की काठी...' बजते ही गहरी नींद से जागकर Dance करने लगी ये बच्ची, मगर Viral Video पर ​क्यों छिड़ी बहस

'लकड़ी की काठी...' बजते ही गहरी नींद से जागकर Dance करने लगी ये बच्ची, मगर Viral Video पर ​क्यों छिड़ी बहस

Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बच्ची 'लकड़ी की काठी' बजते ही सोकर उठ जाती है और डांस करने लगती है।

Cute Baby Dance Video, Baby Girl Dance Video,  Baby Girl Dance,  Baby Girl Dance trending video, cut- India TV Hindi
Image Source : X/@SCIENCEGIRL नींद से जागकर डांस करती बच्ची।

Viral Video : सोशल मीडिया पर रोजाना कोई न कोई ऐसा वीडियो वायरल हो जाता है जो कि यूजर्स को काफी पसंद आता है। ऐसे वीडियो में अक्सर बड़े-बुजुर्ग या बच्चे होते हैं जिनके वीडियो सीधे लोगों के दिल को छू लेते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों भी खूब वायरल हो रहा है। इसमें एक बच्ची को डांस करता देखने के लिए घर वाले टीवी पर 'लकड़ी की काठी-काठी पे घोड़ा' बजा देते हैं। गाना सुनते ही बच्ची उठ जाती है और डांस करने लगती है। ये देखकर परिवार के लोग तो खुश हो जाते हैं मगर यूजर्स इस वीडियो पर आपत्ति जताते हैं और घरवालों से बच्चे की नींद में खलल न डालने की अपील करते हैं। 
 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल 

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को indiansthing नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि, 'पसंदीदा गाने जैसा अलार्म क्लॉक और कोई नहीं! यह प्यारा सा पल एक बच्चे को गहरी नींद में सोते हुए दिखाता है, जो सबकी आवाज़ों को पूरी तरह से अनसुना कर रहा है। लेकिन जैसे ही लकड़ी की काठी बजना शुरू होती है, उसकी नन्ही आंखें पल भर में खुल जाती हैं। इसे कहते हैं उसका पसंदीदा गाना! गहरी नींद भी इस मशहूर धुन के आगे फीकी पड़ जाती है। संगीत शुरू होते ही बच्चे का पल भर में जाग जाना आज का सबसे मज़ेदार रिएक्शन है। कुछ गाने तो बस जागने लायक होते हैं! आप उसका नाम पुकारने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन क्लासिक नर्सरी राइम जैसा कुछ नहीं। यह नन्हा बच्चा लकड़ी की काठी की पहली कुछ धुनें बजने तक शोर के बीच गहरी नींद में सोता रहा। यह एक जादुई, झटपट जगाने वाला कॉल है। इस बच्चे ने अपने जागने के रूटीन के लिए एक बहुत ही सख्त प्लेलिस्ट बना रखी है! कमरे की हर आवाज़ को अनसुना करते हुए, उसने सिर्फ अपनी पसंदीदा धुन के लिए पल भर में जागना चुना। यह बच्चों के संगीत के प्रति प्यार का एक प्यारा और मज़ेदार उदाहरण है।'

एक्स पर वीडियो को @sciencegirl नामक हैंडल से शेयर किया गया है। 

यूजर्स ने दी​ मिली-जुली प्रतिक्रिया 

बच्ची के इस वीडियो को देखने के बाद इस पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ लोगों ने वीडियो को क्यूट तो कुछ ने वीडियो को प्यारा बताया। इस वीडियो के कैप्शन में ज्यादातर लोगों ने पैरेंट्स से बच्ची को गहरी नींद से न जगाने की सलाह दी। एक यूजर ने​ लिखा कि, 'यह गंभीर मामला है, बिल्कुल भी मज़ाक नहीं।' दूसरे ने लिखा कि, 'मैं एक क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट हूँ और चाहे यह कितना भी प्यारा लगे, मेरी बात मानिए, यह ठीक नहीं है। आगे चलकर यह ऑटिज़्म में बदल सकता है, जिसमें बच्चे कभी-कभी वास्तविक दुनिया से कट जाते हैं और सिर्फ़ कार्टून की भाषा में बात करते हैं।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'मुझे बहुत खेद है, लेकिन यह हंसने की बात बिल्कुल नहीं है, यह बहुत बुरा है, बेहद बुरा।' चौथे यूजर ने लिखा कि, '' बच्चे को इस तरह जगाने की कोशिश कभी न करें... इससे उनके दिमाग पर बुरा असर पड़ता है... कृपया उन्हें शांति से सोने दें और उनकी नींद पूरी होने के बाद ही उन्हें जगाएं..।'
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
वॉशरूम के गेट पर WC का बोर्ड क्यों लगा होता है, आखिर क्या है इसका मतलब; हर किसी को जानना जरूरी 
 

होटल वाले भइया बिल के साथ सौंफ-मिश्री क्यों देते हैं, वजह सुनकर हर बार खाएंगे आप; सोशल मीडिया पर यूजर्स ने बताया