1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: क्यूट बच्चे ने पहली बार चखा कीवी का स्वाद, खाते ही दिया ऐसा मजेदार रिएक्शन; मासूमियत पर फिदा हो जाएंगे

Video: क्यूट बच्चे ने पहली बार चखा कीवी का स्वाद, खाते ही दिया ऐसा मजेदार रिएक्शन; मासूमियत पर फिदा हो जाएंगे

Viral Video: सोशल मीडिया पर आपने क्यूट बच्चों के कई वायरल वीडियो देखे होंगे। वीडियोज में दिखने वाली बच्चों की मस्ती और मासूमियत यूजर्स को अपना दीवाना बना लेती है। ऐसा ही एक और वीडियो इंस्टाग्राम पर काफी वायरल हो रहा है।

बच्चे ने दिया...- India TV Hindi
Image Source : IG/@IMSWATIPRASHER &_ISHITA_PRASHER_ बच्चे ने दिया रिएक्शन।

Viral Video: सोशल मीडिया पर  नन्हे-मुन्ने बच्चों को आपने मस्ती, खेल-कूद और डांस इत्यादि करते देखा होगा। बच्चों की धमा-चौकड़ी से जुड़े वीडियो और उनका हरफनमौला अंदाज यूजर्स को काफी पसंद भी आता है। ऐसा ही एक और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बच्चों को उसके घर वालों ने पहली बार कीवी का स्वाद चखाया। इसे खाने के बाद उसने मजेदार प्रतिक्रिया दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

बच्चों को कीवी खिलाना चाहिए

कीवी एक पौष्टिक फल है जो विटामिन सी, पोटैशियम और फाइबर से भरपूर होता है। यह बच्चों के स्वास्थ्य के लिए कई लाभ प्रदान कर सकता है। जैसे- विटामिन सी की भरपूर मात्रा, पाचन में सुधार, विकास में सहायक और एंटीऑक्सीडेंट्स। हालांकि, जानकार बताते हैं कि, कुछ बच्चों को कीवी से एलर्जी हो सकती है, इसलिए पहली बार देने से पहले थोड़ी मात्रा में देकर देखना चाहिए। इसके अलावा ये भी बताया जाता है कि, कीवी को संतुलित मात्रा में देना चाहिए, क्योंकि अधिक मात्रा में खाने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। 

इंस्टाग्राम पर सामने आया वीडियो 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @imswatiprasher और _ishita_prasher_ नामक हैंडल से वीडियो को शेयर किया गया है। वीडियो में बिस्तर पर खेल रहे बच्चे को उसके पैरेंट्स कीवी चखा देते हैं जिसे खाने के बाद उसका रोम-रोम खट्टा जाता है। वीडियो में बच्चे ने कीवी खाने के बाद ऐसा रिएक्शन दिया जिसे देखने के बाद यूजर्स क्यूटनेस पर फिदा हो गए।  

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर अब तक लगभग एक लाख 90 हजार लोगों ने लाइक किया है। इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा कि, 'मुझे उसकी प्रतिक्रिया देखने के लिए एक बार और कोशिश करने दो।' दूसरे ने लिखा कि, 'वो आंख झपकना पूरे वीडियो को खूबसूरत बनाता है।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'मुझे दिल से निकली दूसरी प्रतिक्रिया बहुत पसंद आई।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'उन्हें बताओ कि मैं भी 30 साल की उम्र में इसी तरह प्रतिक्रिया करता हूं, बस मेरा चेहरा उतना प्यारा नहीं है।'
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें-
Patna Metro में भी फैल गया Reels का वायरस, इस लड़की का डांस देख शर्म से पानी-पानी हुए यूजर्स, Video Viral
 

Video: 'मेरा भाई लोको पायलट है !' 1AC में बिना टिकट सफर करती महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा, TTE से जाति पूछी और फिर...