1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ससुराल वालों को बहू ने दिया ऐसा सरप्राइज, एक झलक में हक्के-बक्के रह गए घर वाले; खूबसूरत Video हो रहा वायरल

ससुराल वालों को बहू ने दिया ऐसा सरप्राइज, एक झलक में हक्के-बक्के रह गए घर वाले; खूबसूरत Video हो रहा वायरल

सोशल मीडिया पर एक बहू का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उसने ससुराल वालों को सरप्राइज देने के लिए एक खास काम किया है।

Daughter in law surprise family, surprise video viral, beautiful video viral, viral video, aaj ka vi- India TV Hindi
Image Source : IG/@PLANES.AND.LANES बहू ने ससुराल वालों को दिया सरप्राइज।

एक दिल छू लेने वाली घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है। एक महिला ने अपने ससुराल वालों को सरप्राइज देने के लिए ब्रिटेन से अकेले भारत की लंबी उड़ान भरी। उन्होंने किसी को भी अपनी यात्रा की जानकारी नहीं दी। जब वे अचानक घर पहुंचीं तो ससुराल वाले हैरान रह गए। उनके चेहरे पर खुशी और भावुकता साफ झलक रही थी।  

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @planes.and.lanes नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि, 'शादी के बाद दिवाली पर घर आने की योजना थी, लेकिन बार-बार टलती रही। ससुराल वाले हर दिन उनसे मिलने को तरस रहे थे। इसलिए महिला ने अकेले भारत का टिकट बुक कर लिया और किसी को नहीं बताया। दो दिन तक सीक्रेट बनाए रखने के बाद जब वे घर पहुंचीं तो ससुराल वालों को जरा भी अंदाजा नहीं था।' वीडियो में महिला ससुराल के घर पहुंचती दिखती हैं। वे ससुराल वालों से गले मिलती हैं। उनके चेहरे पर हैरानी और खुशी साफ नजर आती है। वीडियो में टेक्स्ट भी दिखाया गया है- “घर जाओ, किसी को मत बताओ, बस अचानक पहुंच जाओ।”  

परिवार का भावुक Meetup

दिवाली का त्योहार भारतीय परिवारों में खास मायने रखता है। विदेश में रहने वाले कई लोग इस मौके पर घर लौटने की कोशिश करते हैं। लेकिन कभी-कभी काम, वीजा या अन्य वजहों से योजनाएं टल जाती हैं। इस मामले में भी ऐसा ही हुआ। महिला और उनके पति की दिवाली की यात्रा बार-बार स्थगित होती रही। ससुराल वाले रोज मुलाकात की आस लगाए बैठे थे। महिला ने उनकी बेचैनी को समझा और खुद फैसला लिया। उन्होंने अकेले ब्रिटेन से भारत की उड़ान भरी। इतनी लंबी यात्रा के बावजूद सीक्रेट बनाए रखना आसान नहीं था, लेकिन वे सफल रहीं। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे भरपूर प्यार दिया। कई लोगों ने सकारात्मक और भावनात्मक प्रतिक्रियाएं दीं।

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

इस वीडियो को देखने के बाद इस पर कई यूजर्स की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। हर एक यूजर ने इस दिल छू लेने वाले वीडियो की तारीफ की है।  

एक यूजर ने लिखा कि, 'शानदार सरप्राइज।' 

दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'वाह... यह बहुत ही दिल को छू लेने वाला है।' 

तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'वाह! मुझे पहले से ही अंदाजा था कि आप भारत में हैं!।'  

चौथे यूजर ने लिखा कि, 'इस परिवार में हर कोई प्यारा है।' 

अन्य लोगों ने "दून में प्रतीक्षा कर रहे हैं" और "प्यारे बच्चे" जैसी छोटी प्रतिक्रियाएं शेयर कीं।  

गौरतलब है कि, इससे पहले अपनी पहली कमाई से पिता को दिया स्पेशल सरप्राइज देते बेटे का वीडियो वायरल हुआ था।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
 
ये भी पढ़ें - 

'I Miss You Papa..' रात में बेटी ने किया मैसेज, सुबह गेट खोलते ही पिता ने दिया सरप्राइज; क्यूट Video Viral