1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'I Miss You Papa..' रात में बेटी ने किया मैसेज, सुबह गेट खोलते ही पिता ने दिया सरप्राइज; क्यूट Video Viral

'I Miss You Papa..' रात में बेटी ने किया मैसेज, सुबह गेट खोलते ही पिता ने दिया सरप्राइज; क्यूट Video Viral

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Sep 02, 2026 11:06 am IST,  Updated : Sep 02, 2026 11:06 am IST

सोशल मीडिया पर पिता-पुत्री का एक वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में बेटी को सरप्राइज देने के लिए पिता 14 घंटे तक ट्रैवल करके उसके पास पहुंचे।

Father daughter video, viral video, aaj ka viral video  - India TV Hindi
पिता-पुत्री का वीडियो वायरल। Image Source : IG/@APPLE.KAIVALYA

इंस्टाग्राम पर एक महिला का भावुक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने बताया कि रात को उन्होंने पिता को संदेश भेजा कि वे उनकी बहुत याद आ रही हैं, और अगली सुबह दरवाजा खोलते ही पिता बैकपैक लेकर खड़े मिल गए। पिता ने सिर्फ बेटी से मिलने के लिए 14 घंटे का सफर तय किया, करीब आठ घंटे साथ बिताए और फिर वापस 14 घंटे का सफर किया।  

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @apple.kaivalya नामक हैंडल से शेयर किया गया है। पिता ने व्यस्त वर्क कॉल्स संभालते हुए भी बेटी के लिए कई छोटी-छोटी चीजें कीं। उन्होंने बर्तन धोए, बेटी को बाहर घुमाने ले गए, उनके पसंदीदा खाने खिलाए। जाने से पहले पिता ने सिर्फ इतना कहा-‘जो भी करो, बस खुश रहो। मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं।’ महिला ने कैप्शन में लिखा, “मैंने कहा ‘मैं तुम्हें देखना चाहती हूं।’ वे आ गए। 14 घंटे का सफर, एक दिन साथ, बिना मांगे अनगिनत छोटी-छोटी बातें। कभी-कभी माता-पिता ‘मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं’ नहीं कहते। वे बस आ जाते हैं।”  

बेटी ने बुलाया इसलिए नहीं आए पिता..

.महिला के अनुसार, पिता इसलिए नहीं आए क्योंकि उन्होंने बुलाया था, बल्कि इसलिए आए ताकि बेटी को अहसास हो कि वह अकेली नहीं है। काम की व्यस्तता के बावजूद लंबी यात्रा कर सिर्फ कुछ घंटे बिताना पिता-पुत्री के रिश्ते की गहराई दिखाता है। छोटी-छोटी बातें जैसे बर्तन धोना या पसंदीदा खाना खिलाना, बेटी के लिए अनमोल याद बन गईं। यह कहानी उन तमाम बच्चों को छू रही है जो घर से दूर रहते हैं और माता-पिता की याद में डूबे रहते हैं। सोशल मीडिया पर लोग अपने पिता की कहानियां साझा कर रहे हैं। 

यूजर्स के दिलों को छू गया वीडियो

यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों के दिल छू रहा है। कई यूजर्स ने आंखें नम होने की बात कही। कुछ ने लिखा कि पिता का प्यार शब्दों से परे होता है। कई ने कहा कि आधुनिक व्यस्त जीवन में भी माता-पिता का प्यार वैसा ही निस्वार्थ रहता है। 

एक यूजर ने कहा, “ऐसे पिता होने चाहिए।” 
दूसरे ने टिप्पणी की कि, “माता-पिता अपनी खुशी बच्चों की खुशी में ढूंढ़ते हैं। वीडियो ने याद दिलाया कि व्यस्त जिंदगी में भी माता-पिता बच्चों के लिए समय निकाल लेते हैं।”  
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
   
ये भी पढ़ें -

अटेंडेंट ने पिता को ब​र्थडे पर सरप्राइज देकर फ्लाइट में किया वेलकम, क्यूट वीडियो हो रहा वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।