A
Hindi News वायरल न्‍यूज Delhi Metro में महिलाओं के बीच हुई जबरदस्त लड़ाई, Viral Video देख यूजर्स बोले- 'इस पर वेब सीरीज बननी चाहिए'

Delhi Metro में महिलाओं के बीच हुई जबरदस्त लड़ाई, Viral Video देख यूजर्स बोले- 'इस पर वेब सीरीज बननी चाहिए'

Delhi Metro Fight Video : दिल्ली मेट्रो के महिलाओं के कोच में एक बार फिर हिंसक झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना ने यात्रियों की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवहार पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

delhi metro fight video viral, delhi metro ka video viral, aaj ka viral video, viral news, viral vid- India TV Hindi Image Source : X/@GHARKEKALESH दिल्ली मेट्रो में लड़ाई।

Delhi Metro Fight Video : दिल्ली मेट्रो, जो राजधानी की सबसे व्यस्त और विश्वसनीय सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था मानी जाती है, एक बार फिर विवादों में घिर गई है। महिलाओं के कोच में दो महिलाओं के बीच हुई जोरदार लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों में आक्रोश और हैरानी पैदा कर दी है। वीडियो के अनुसार, भीड़भाड़ वाले मेट्रो कोच में एक मामूली धक्के को लेकर बहस शुरू हुई। शुरुआत में सिर्फ तीखी-तीखी बातें हो रही थीं, लेकिन जल्द ही स्थिति हाथापाई में बदल गई। 

एक्स पर वायरल हुआ वीडियो 

इस वीडियो को एक्स पर @gharkekalesh नामक हैंडल से शेयर किया गया था। वीडियो में दो महिलाएं एक-दूसरे के बाल खींचकर, थप्पड़ मारने और धक्का-मुक्की करने लगीं। एक महिला ने दूसरी को फर्श पर पटक दिया और ऊपर चढ़कर मारपीट जारी रखी। आसपास खड़े यात्री पहले तो स्तब्ध रह गए, फिर कुछ ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। एक बुजुर्ग महिला ने भी हस्तक्षेप किया, लेकिन लड़ाई रुकने का नाम नहीं ले रही थी। महिलाओं का पूरा कोच उस समय अखाड़े जैसा नजर आ रहा था। यह घटना महिलाओं के आरक्षित कोच में हुई बताई जा रही है, जहां सुरक्षा और शांति की उम्मीद सबसे ज्यादा होती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कई यात्री मोबाइल से रिकॉर्डिंग कर रहे थे, लेकिन लड़ाई रोकने में ज्यादा सक्रिय नहीं दिखे। सोशल मीडिया पर लोग इसे 'मेट्रो में महाभारत' और 'WWE स्टाइल फाइट' कहकर मजाक उड़ा रहे हैं, वहीं कई ने सार्वजनिक परिवहन में बढ़ते असभ्य व्यवहार पर गंभीर चिंता जताई है।

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा कि, 'दिल्ली मेट्रो हर रोज एक नया फाइटिंग एपिसोड रिलीज क्रता है।' दूसरे ने लिखा ​कि, 'दिल्ली मेट्रो कलेश पर एक छोटी सी सीरीज बननी चाहिए। उनकी निरंतरता और मनोरंजन बेमिसाल है।' तीसरे ने लिखा कि, 'कलेशी मेट्रो में आपका स्वागत है।' चौथे ने लिखा कि, 'जब आपके पास दिल्ली मेट्रो है तो आपको नेटफ्लिक्स की जरूरत नहीं है।'

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
Ajab Gajab : अब एयरपोर्ट पर पायजामा पहनने पर बैन ? नियम पढ़ते ही भड़क उठे यूजर्स; बाद में पता चली सच्चाई 

ट्रेन के अंदर इलेक्ट्रिक केतली यूज करती महिला का Video Viral, ऐसे मामले में कितनी सजा होती है जान लें