1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दिल्ली पुलिस के SI ने होटल में महिला को मारा जोरदार चांटा, घटना का VIDEO हुआ वायरल

दिल्ली पुलिस के SI ने होटल में महिला को मारा जोरदार चांटा, घटना का VIDEO हुआ वायरल

वीडियो में देखा जा सकता है कि सब इंस्पेक्टर अन्य पुलिसकर्मियों के साथ एक होटल के रिसेप्शन पर खड़ा होकर कुछ महिलाओं से बात कर रहा है। बातचीत के दौरान ही SI एक महिला को जोरदार चांटा मार देता है।

सब इंस्पेक्टर को किया गया लाइन हाजिर- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT सब इंस्पेक्टर को किया गया लाइन हाजिर

दिल्ली पुलिस का एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक सब इंस्पेक्टर (SI) सरेआम एक महिला को जोरदार थप्पड़ मारता नजर आ रहा है। वीडियो के सामने आने और मामला तूल पकड़ने के बाद दिल्ली पुलिस ने आरोपी सब इंस्पेक्टर के खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए उसे लाइन हाजिर कर दिया है। यह घटना दिल्ली के आदर्श नगर इलाके की बताई जा रही है।

क्या है पूरा मामला?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दिल्ली पुलिस का एक सब इंस्पेक्टर कुछ अन्य पुलिसकर्मियों के साथ एक होटल के रिसेप्शन एरिया में खड़ा है। वहां कुछ महिलाएं भी मौजूद हैं, जिनसे पुलिसकर्मी किसी बात को लेकर बहस या पूछताछ कर रहे हैं।

बातचीत के दौरान अचानक माहौल गरमा जाता है और आरोपी सब इंस्पेक्टर तैश में आकर सामने खड़ी एक महिला के गाल पर जोरदार चांटा जड़ देता है। पुलिसकर्मी की इस हरकत पर वहां मौजूद अन्य लोग भी सन्न रह जाते हैं। होटल के सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी घटना कैद हो गई, जिसके बाद इसका वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया।

मिठाई विक्रेता की हत्या करने वाले को उम्रकैद

एक अन्य खबर में, दिल्ली की एक अदालत ने 12 साल पुराने एक सनसनीखेज मामले में फैसला सुनाया है। अदालत ने कतार में लगे अन्य लोगों से पहले 'जलेबी' न मिलने से नाराज होकर एक मिठाई विक्रेता की गोली मारकर हत्या करने के दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। यह घटना फरवरी 2014 की है, जब महज एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था।

घटना 18 फरवरी 2014 की है। बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास स्थित एक मिठाई की दुकान पर दोषी नीरज जलेबी खरीदने पहुंचा था। वह चाहता था कि दुकान पर लाइन में खड़े अन्य ग्राहकों को छोड़कर पहले उसे जलेबी दे दी जाए। जब मिठाई विक्रेता ने क्रम तोड़ने से साफ मना कर दिया, तो नीरज आगबबूला हो गया। उसने पहले विक्रेता को थप्पड़ मारा, फिर अपनी पिस्तौल निकालकर बेहद नजदीक से उसके सिर में गोली मार दी। अस्पताल ले जाने पर विक्रेता को मृत घोषित कर दिया गया था।

ये भी पढ़ें-

दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों का घोटाला, पूर्व डायरेक्टर जनरल समेत 3 गिरफ्तार

मुंबई में फिर चाकूबाजी, धक्का लगने से गिरा मोबाइल, सॉरी बोलने के बाद भी सनकी ने पीछा कर युवक को घोंपा चाकू