1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दिल्ली में सबसे मोटे कुत्तों का कॉन्टेस्ट, 64 हट्टे-कट्टे दावेदारों की फोटो हुईं वायरल; इंस्टाग्राम पर चल रही वोटिंग

दिल्ली में सबसे मोटे कुत्तों का कॉन्टेस्ट, 64 हट्टे-कट्टे दावेदारों की फोटो हुईं वायरल; इंस्टाग्राम पर चल रही वोटिंग

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अजब-गजब कॉन्टेस्ट वायरल हो रहा है। ये कॉन्टेस्ट दिल्ली के सबसे मोटे कुत्तों के बीच हो रहा है जिसमें 64 दावेदारों की फोटो सामने आ चुके हैं।

Delhis fattest dogs contest, Delhi fattest dogs contest photos, viral photos, dog viral photo - India TV Hindi
Image Source : IG/FATDOGSOFDELHI दिल्ली में सबसे मोटे कुत्तों का कॉन्टेस्ट।

दिल्ली के मोटे-मोटे, हट्टे-कट्टे कुत्तों की एक अनोखी प्रतियोगिता सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। ‘फैट डॉग्स ऑफ दिल्ली’ नाम के इंस्टाग्राम पेज ने शहर के सबसे चंकी (मोटे) कुत्तों के लिए ऑनलाइन कॉन्टेस्ट शुरू किया है। इसमें 64 कुत्तों को शामिल किया गया है और विजेता का फैसला इंस्टाग्राम पोल के जरिए जनता करेगी। प्रतियोगियों की क्यूट और मस्ती भरी तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिससे डॉग लवर्स में काफी उत्साह है। 

इंस्टाग्राम पर वोटिंग जारी 

इस पोस्ट को इंस्टाग्राम पर @fatdogsofdelhi नामक हैंडल से शेयर किया गया है। यह कॉन्टेस्ट अमेरिका के अलास्का में होने वाले प्रसिद्ध ‘फैट बेयर वीक’ से प्रेरित है, जिसमें भालुओं की मोटाई को वोटिंग से चुना जाता है। दिल्ली वाले संस्करण में 64 कुत्तों को ब्रैकेट सिस्टम में रखा गया है। पहला राउंड 24 सितंबर 2026 से शुरू हुआ। इसके बाद 25 सितंबर को राउंड ऑफ 32, 26 को राउंड ऑफ 16, 27 को क्वार्टर फाइनल, 28 को सेमीफाइनल और 29 सितंबर को ग्रैंड फिनाले होगा। हर राउंड में इंस्टाग्राम स्टोरीज पर दोपहर 2 से 3 बजे के बीच पोल खोले जाते हैं, जो 24 घंटे तक खुले रहते हैं। 

मोटे कुत्तों की फोटो की जा रहीं शेयर

‘फैट डॉग्स ऑफ दिल्ली’ पेज पर इन कुत्तों की तस्वीरें शेयर की जा रही हैं। कुछ कुत्ते सोफे पर लेटे हुए, कुछ खाने के कटोरे के पास और कुछ अपने मालिकों के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। उनकी गोल-मटोल काया, भरी हुई पेट और प्यारी अदाएं लोगों को लुभा रही हैं। कई यूजर्स कमेंट कर रहे हैं कि “सभी विजेता हैं” और “ये तो प्यारे से मोटे बच्चे लगते हैं”। पेज ने बताया कि अभी कोई आधिकारिक इनाम नहीं है, लेकिन कोई स्पॉन्सर डॉग ट्रीट्स देने को तैयार हो तो स्वागत है।

कैसे ले सकते हैं भाग 

प्रतियोगिता में भाग लेने का तरीका भी आसान है। दिल्ली के किसी भी इलाके का कुत्ता, जिसमें पर्याप्त ‘हेफ्ट’ (मोटापा) और प्रतिस्पर्धी भावना हो, फोटो, नाम और इलाके की जानकारी पेज को भेजकर एंट्री ले सकता है। सपोर्टर्स अपने पसंदीदा कुत्ते के लिए कैंपेन भी चला सकते हैं। इससे शहर भर के डॉग पेरेंट्स जुड़ रहे हैं और अपने पालतू जानवरों की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं।

पेट्स से प्यार जताने का अनोखा तरीका 

यह पहल सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि पालतू जानवरों के प्रति प्यार और हल्के-फुल्के मूड को भी दर्शाती है। दिल्ली में कुत्तों की बड़ी आबादी है और कई लोग अपने पेट्स को परिवार का हिस्सा मानते हैं। मोटे कुत्तों को लेकर कभी-कभी स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं भी उठती हैं, लेकिन यह कॉन्टेस्ट उन्हें सेलिब्रेट करने और लोगों को हंसाने पर फोकस कर रहा है। सोशल मीडिया पर लोग अपनी पसंद के कुत्तों को वोट देने में व्यस्त हैं और फाइनल का इंतजार कर रहे हैं। 
गौरतलब है कि, इससे पहले डोगेश भाई की क्यूटनेस का एक वीडियो वायरल हुआ था। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
 
ये भी पढ़ें -

Dogesh भाई का जॉब इंटरव्यू नहीं देखा तो क्या देखा! Viral Video पर यूजर्स भी जमकर ले रहे मौज