1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. किचन में आग लगी तो डिलीवरी ब्वॉय बन गया मसीहा, सूझबूझ से चुटकियों में बुझाई आग; Video देख यूजर्स कर रहे तारीफ

किचन में आग लगी तो डिलीवरी ब्वॉय बन गया मसीहा, सूझबूझ से चुटकियों में बुझाई आग; Video देख यूजर्स कर रहे तारीफ

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक डिलीवरी ब्वॉय को किचन में लगी आग को बुझाते दिखाया गया है।

delivery boy saved woman's life, delivery boy viral video, fire caught in kitchen video - India TV Hindi
Image Source : IG/@DR.SHIVANGI_JOSHI किचन में लगी आग।

एक साधारण पार्सल डिलीवरी रात को एक जिंदगी बचाने वाली घटना में बदल गई। मोहाली की डॉक्टर शिवांगी जोशी के घर किचन में अचानक आग भड़क उठी। उसी समय पार्सल देने पहुंचा डिलीवरी एजेंट बिना किसी हिचकिचाहट के उनकी मदद को आगे बढ़ा और आग पर काबू पा लिया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। डॉक्टर जोशी ने डिलीवरी बॉय को अपना “मसीहा” बताया है। 

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @dr.shivangi_joshi नामक हैंडल से शेयर किया गया है। दावा है कि, डॉक्टर शिवांगी जोशी पार्सल लेने दरवाजे पर गईं। उसी दौरान किचन में गैस पर रखा पैन धुआं छोड़ने लगा और अचानक आग की लपटें उठने लगीं। डॉक्टर घबरा गईं और समझ नहीं पा रही थीं कि आग को कैसे बुझाया जाए। तभी डिलीवरी एजेंट ने आवाज सुनी और बिना देर किए घर के अंदर घुस गया। उसने तुरंत गैस की सप्लाई बंद की और कपड़े या अन्य साधनों से आग बुझाने में मदद की। उसकी समझदारी और फुर्ती से बड़ा हादसा टल गया। वीडियो में साफ दिखता है कि डॉक्टर आग देखकर सहम गईं, जबकि डिलीवरी एजेंट शांत रहते हुए आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है।

डिलीवरी ब्वॉय को बताया मसीहा 

डॉक्टर शिवांगी जोशी ने इंस्टाग्राम पर सीसीटीवी वीडियो शेयर करते हुए भावुक पोस्ट लिखा। उन्होंने कहा, “कल रात एक डिलीवरी पर्सन मेरे घर पार्सल देने आया था। उसे नहीं पता था कि उसकी एक डिलीवरी मेरी जिंदगी की सबसे इमोशनल यादों में से एक बन जाएगी। जब मेरे किचन में आग लगी, मुझे कुछ समझ नहीं आया कि कैसे उसको कंट्रोल करना है… वह बस अंदर आ गया और बिना सोचे मेरी मदद की। उसने मुझे याद दिलाया कि इंसानियत आज भी जिंदा है।” उन्होंने आगे लिखा, “हम कभी-कभी लोगों को उनकी शक्ल, प्रोफेशन और काम से जज करते हैं, लेकिन असलियत यह है कि आपका पेशा आपकी हिम्मत और इंसानियत को डिफाइन नहीं करता। इंसानों को इंसान समझना… वह सच में मेरा सवियर बन गया और मैं उसकी निस्वार्थता की सच्ची कद्र करती हूं। कुछ लोग पार्सल डिलीवर करते हैं। कुछ लोग उस वक्त उम्मीद डिलीवर करते हैं जब आपको सबसे ज्यादा जरूरत होती है। अगर आप यह पढ़ रहे हो भाई, दिल से थैंक यू।” 

यूजर्स ने भी की तारीफ 

यह घटना इंसानियत की मिसाल बनकर उभरी है। रोजमर्रा के काम में लगे डिलीवरी एजेंट अक्सर अनदेखे रह जाते हैं, लेकिन मुश्किल वक्त में उनकी हिम्मत चमक उठती है। डॉक्टर जोशी की पोस्ट ने लाखों लोगों तक पहुंच बनाई और वीडियो को करोड़ों व्यूज मिले। यूजर्स ने समय पर अंदर आकर महिला की मदद करने के लिए डिलीवरी एजेंट की तारीफ की।

एक यूजर ने कहा, "डिलीवरी एजेंट और आपके घर को भी आशीर्वाद।"

एक और ने लिखा, "क्या बात है...आग से निपटने का यही सही तरीका है...शांत और ध्यान से।" 

एक व्यक्ति ने कहा, "सभी हीरो कैप नहीं पहनते।" 

गौरतलब है कि, इससे पहले चलती ट्रेन पर चढ़ने के प्रयास में फिसलकर गिरी महिला को बचाते RPF के जवान का वीडियो वायरल हुआ था। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें -

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को दुनिया कर रही सलाम, सोशल मीडिया पर छाए 174 जान बचाने वाले पायलट; देखें यूजर्स के रिएक्शन