1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: चलती ट्रेन पर चढ़ने के प्रयास में फिसलकर गिरी महिला, तभी दौड़कर आया RPF का जांबाज और सूझबूझ से बचाई जान

Video: चलती ट्रेन पर चढ़ने के प्रयास में फिसलकर गिरी महिला, तभी दौड़कर आया RPF का जांबाज और सूझबूझ से बचाई जान

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Nov 01, 2025 04:21 pm IST,  Updated : Nov 01, 2025 04:21 pm IST

Train Accident Ka Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला यात्री को चलती ट्रेन पर चढ़ने के प्रयास में फिसलकर गिरते हुए देखा गया मगर उसकी जान बचा ली गई।

train accident ka video,train accident ka video viral, rpf policeman save life, train accident, trai- India TV Hindi
ट्रेन के नीचे आईं महिला। Image Source : X/@RAILMININDIA

Train Accident Ka Video: ट्रेन पर चढ़ने को लेकर कई बार यात्री लापरवाही कर देते हैं और चलती ट्रेन से गिरते—गिरते बचते हैं। समय—समय पर ऐसे कई वीडियो सामने आते रहते हैं। हालांकि भारतीय रेलवे द्वारा लगातार इस बात की अनाउंसमेंट की जाती है कि यात्री सावधान रहें मगर फिर भी कई लोग इसे नजरअंदाज कर अपनी जान को जोखिम डाल देते हैं। इस बार भी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसमें एक महिला को चलती ट्रेन पर चढ़ने के प्रयास में नीचे गिरते हुए देखा गया मगर तभी RPF के जांबाज सिपाही ने महिला को गिरते देखा और दौड़कर उसकी जान बचा ली। इस घटना का वीडियो सोशन मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

एक्स पर सामने आया वीडियो 

इस वीडियो को एक्स पर @RailMinIndia नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो को कैप्शन दिया गया है— 'तमिलनाडु के इरोड जंक्शन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में फिसलकर गिर गई एक महिला यात्री की जान आरपीएफ कर्मियों की सतर्कता से बच गई। भारतीय रेलवे सभी यात्रियों से आग्रह करता है कि वे ट्रेन के पूरी तरह रुकने के बाद ही उसमें चढ़ें या उतरें।' वीडियो में आप देख सकते हैं एक महिला यात्री चलती ट्रेन पर चढ़ने के प्रयास में गिर जाती है और तभी  RPF का जांबाज पुलिसकर्मी दौड़कर उसे पकड़ लेता है और प्लेटफॉर्म पर खींच लेता है।  

चलती ट्रेन से गिर जाएं तो क्या करें

 

  • सबसे पहले, शांत रहें और घबराएं नहीं। इससे आपको अपने अगले कदमों को सोचने में मदद मिलेगी।
  • अपने आसपास देखें और देखें कि आप कहां हैं और क्या हो रहा है।
  • अपने शरीर की जांच करें और देखें कि आपको कोई चोट तो नहीं लगी है।
  • अगर आपको चोट लगी है या आप अकेले हैं, तो मदद के लिए पुकारें।
  • अगर आप ट्रेन के पास हैं, तो ट्रेन के कर्मचारियों को सूचित करें कि आप गिर गए हैं।
  • अगर आप ट्रेन से दूर हैं, तो आरपीएफ या जीआरपी को सूचित करें कि आप गिर गए हैं।
  • अगर आपको चोट लगी है, तो चिकित्सा सहायता लें।
  •  परिवार को सूचित करें कि आप गिर गए हैं और सुरक्षित हैं।

यह ध्यान रखें कि चलती ट्रेन से गिरना बहुत खतरनाक हो सकता है, इसलिए हमेशा सावधानी से यात्रा करें और ट्रेन के नियमों का पालन करें।  

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-  
किसी भी VIP के लिए 'रेड कार्पेट' ही क्यों बिछाते हैं ? नीला, पीला या हरा क्यों नहीं; सुनकर चौंक जाएंगे

Video: अपनी ही शादी में दुल्हन ने सुपरबाइक Hayabusa से दिखाया भौकाल, ग्रैंड एंट्री देख दिमाग हिल जाएगा
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।