Shaadi Ka Video: दूल्हा हो या दुल्हन हर कोई चाहता है कि उनकी शादी इतने खास अंदाज में हों कि जिंदगी भर उसकी यादें मेहमानों के दिमाग में कौंधती रहें। यही वजह है कि शादियों में आजकल कई तरह की चीजें की जाती हैं जैसे- प्री-वेडिंग शूट की लाइव स्ट्रीमिंग, फैमिली मेंबर्स की डांस परफॉर्मेंस आदि। इन्हीं गतिविधियों में दूल्हा—दुल्हन की ग्रैंड एंट्री भी शामिल है। ऐसा ही कुछ एक शादी में हुआ जिसमें दुल्हन ने सफेद सुपरबाइक पर सवार होकर अपनी शानदार एंट्री की और अपने भौकाल से सबको चौंका दिया।
हायाबुसा पर दुल्हन को देख चौंके मेहमान
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @zaheerkhan5809 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में पारंपरिक लाल पोशाक, मैचिंग ज्वैलरी और मेकअप से सजी दुल्हन ने दुनिया की सबसे ताकतवर बाइक्स में से एक हायाबुसा को तेजी से चलाते हुए एंट्री की। मेहमान हैरानी और उत्साह से उसे देखते रहे जब वह आत्मविश्वास से मंच की ओर बढ़ रही थी। वीडियो की शुरुआत एक दृश्य से होती है जिसमें दुल्हन हायाबुसा पर बैठी है और उसके चारों ओर उत्सुक मेहमान खड़े हैं। बच्चे और बड़े चारों ओर इकट्ठा हो जाते हैं, और दुल्हन को पैदल या सजी हुई कार में आने के बजाय सुपरबाइक पर सवार देखकर हैरान रह जाते हैं। फोटोग्राफर्स उसकी बेहतरीन तस्वीरें लेने के लिए दौड़ पड़ते हैं और जैसे-जैसे वह आगे बढ़ती है, उसका पीछा करते हैं। उसकी आत्मविश्वास से भरी एंट्री और बाइक पर नियंत्रण देखकर हर कोई तालियां बजाता है।
1.6 मिलियन से ज्यादा व्यूज
गौरतलब है कि, वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'हायाबुसा वाली दुल्हन।' इस वीडियो को अब तक 1.6 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। एक यूजर ने मजाक में कहा, 'छोटे भाई की बाइक है शायद... वो परेशान हो के बाइक के आगे आ गया बाइक कैच करने...नहीं गिरी।'
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
Video: विदाई के बाद पत्नी को इस तरह चिढ़ा रहे थे पतिदेव, यूजर्स बोले- 'लगता है बेलन का साइज नहीं मालूम'