1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: 'मैं अगर सुना दूं टिर्री के किस्से..' स्कॉर्पियो की मदद करते ई-रिक्शा को देख शख्स ने कही मजेदार बात, सुनकर आप भी लगाएंगे ठहाके

Video: 'मैं अगर सुना दूं टिर्री के किस्से..' स्कॉर्पियो की मदद करते ई-रिक्शा को देख शख्स ने कही मजेदार बात, सुनकर आप भी लगाएंगे ठहाके

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Oct 29, 2025 09:24 am IST,  Updated : Oct 29, 2025 09:24 am IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर ई-रिक्शा का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ई-रिक्शा को कार खींचते हुए दिखाया गया है। ये नजारा देखते ही शख्स ने बड़ी मजेदार बात कही है।

e-rickshaw video, viral video, shayari on erickshaw, viral news, news in hindi, hindi news, trending- India TV Hindi
स्कॉर्पियो खींचता ई-रिक्शा। Image Source : IG/@CAPTAN_SAHAB_404

Viral Video: अपने घर, दुकान, दफ्तर या मोहल्ले में आपने ई-रिक्शा को सरपट दौड़ते हुए तो देखा ही होगा। ज्यादातर ई-रिक्शा लोगों के लिए परेशानियों का सबब बनने के ​लिए ट्रोल होता है। जगह—जगह जाम लगाना, कहीं पर सवारी भरना, अचानक कट मारकर निकलना ऐसे तमाम आरोप लगाकर ई-रिक्शा यानी टिर्री को ट्रोल किया जाता है। मगर इस बार इसी ई-रिक्शा की मदद स्कॉर्पियो कार को लेनी पड़ी जब वो बीच रास्ते में बंद पड़ गई। हालांकि, इस पर पास खड़े शख्स ने मजेदार बात कही। शख्स ने कहा कि, 'ये टिर्री थोड़े ही है से तो क्रेन है। टिर्री मत समझना मेरे भाई।'

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा Video 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @captan_sahab_404 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो में शख्स ई-रिक्शा को देखने के बाद कहता है कि, 'ओफ्फो! उस्ताद मैं अगर सुना दूं टिर्री के किस्से ये जो स्कॉर्पियो वाले हैं टिर्री के पैर दबाने लग जाएं। टिर्री थोड़े ही है ये तो क्रेन है।' ये सुनते ही कार में बैठा शख्स तुरन्त पलटकर देखता है और हंस देता है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है-- 'टिर्री पे शायरी।'

यूजर्स ने दिए फनी रिएक्शन 

इस वीडियो पर यूजर्स के फनी कमेंट्स भी आए हैं। एक यूजर ने लिखा कि, 'स्कॉर्पियो वाले ने स्कॉर्पियो की इज्जत ले ली।' दूसरे  यूजर ने लिखा कि, 'भाई सब नमूने टिर्री को आप ही क्यों मिलते हैं?' तीसरे  यूजर ने लिखा कि, 'क्रेन नहीं पूरा का पूरा कंटेनर है।' चौथे  यूजर ने लिखा कि, 'भाई टिर्री के पैर नहीं टिर्री के पंचर बनाने लग जाएंगे।' पांचवें  यूजर ने लिखा कि, 'डूबते को तिनके का सहारा इसको बोलते हैं।'  

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-  
Video: 'ठुकराके मेरा प्यार...' जिम में गाना बजते ही लड़के ने की ऐसी एक्सरसाइज, देखकर लोग बोले- 'इंतकाम के चक्कर में इंतकाल न हो जाए' 

दिल्ली मेट्रो में बैठे नकल की पर्चियां बना रहे थे ये स्टूडेंट्स, यात्रियों ने पता चलते ही दिया ऐसा रिएक्शन, Video Viral  
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।