1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अमेरिका क्या कहता था..! बिहार में ईंट उठाने का ये Desi Jugaad चौंका देगा, वायरल हो रहा मजेदार Video

अमेरिका क्या कहता था..! बिहार में ईंट उठाने का ये Desi Jugaad चौंका देगा, वायरल हो रहा मजेदार Video

Desi Jugaad Video: सोशल मीडिया पर देसी जुगाड़ अपनाने वालों के वीडियो वायरल होते रहते हैं। ऐसा ही एक मजेदार वीडियो सामने आया है जिसे देख यूजर्स काफी हैरान हैं और मजे ले रहे हैं।

desi jugaad video, desi jugaad viral video- India TV Hindi
Image Source : IG/@AAPKACULTURE ईंट उठाने के लिए अपनाई गई तकनीक।

Desi Jugaad Video: 'भारत के देसी जुगाड़ के आगे बड़ी-बड़ी तकनीक भी घुटने टेक देती हैं।' ये हम नहीं कह रहे बल्कि ये कहना है सोशल मीडिया यूजर्स का जो ​भारतीय देसी जुगाड़ के फैन हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियोज में आपने देखा होगा कि कैसे लोग छोटी-छोटी चीजों से मजेदार जुगाड़ अपना लेते हैं। इस बार भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है जिसमें दिखाया गया है कि कैसे बिहार में ईंट उठाई जाती हैं। वीडियो पर तमाम यूजर्स ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं जिनको पढ़ने के बार आपको भी मौज आ जाएगी। 

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @aapkaculture नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो में ईंट उठाने की तकनीक दिखाई गई है। दावा है कि, ये देसी जुगाड़ बिहार में अपनाया जा रहा है मगर इंडिया टीवी ऐसे किसी दावे की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में 'आइए ना हमरा बिहार में!' गाना भी चल रहा है। आप देख सकते हैं कि इसमें लोहे की सरिया के तीन टुकड़े मिलाकर वेल्डिंग की गई है और दोनों छोर पर ईंट उठाने के लिए हुक जैसे बनाए गए हैं ताकि ईंटों की ​पकड़ बन सके। इसके साथ ही सरिया से ईंट उठाने के लिए उस पर एक हुक भी लगा है। 

यूजर्स ने दी मजेदार प्रतिक्रियाएं

इस वीडियो को अब तक 1 लाख से ज्यादा लोगों ने देखने के बाद लाइक किया है। इसके साथ ही यूजर्स ने एक से बढ़कर एक मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। वीडियो पर एक यूजर ने लिखा है कि, 'अब होगा ना घंटों का काम मिनटों में।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'मजदूरों में खुशियों के लहर।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'अमेरिका क्या कहता था क्या हो तुम! अब हम कहते हैं तू क्या है!' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'जिम करने के काम आएगा।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'स्पंज लगा दे भाई हाथ में दर्द भी नहीं होगा।'
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

यह भी पढ़ें - 

Desi Jugaad Video: Thar का भविष्य खतरे में है, Desi Jugaad देख आप भी कह उठेंगे, देखें ये Funny Video

Desi Jugaad Video: बाइक को चोरों से बचाने का ये Desi Jugaad जरूर अपनाएं, देखकर लुटेरों को नानी याद आ जाएगी