A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अब खाना खाते टाइम बच्चों के नखरे होंगे खत्म, अपनाइए ये देसी जुगाड़; मजेदार Video Viral

अब खाना खाते टाइम बच्चों के नखरे होंगे खत्म, अपनाइए ये देसी जुगाड़; मजेदार Video Viral

Viral Video : सोशल मीडिया पर बच्ची का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बच्ची को खाना खिलाती हुई उसकी मां एक देसी जुगाड़ अपनाते हुए दिख रही है।

Desi Jugaad Video, Desi Jugaad Video Viral, Aaj Ka Viral Video, Viral Video, Viral News- India TV Hindi
Image Source : X/@SNEHALSAYS_03 बच्ची को खाना खिलाती मां।

Viral Video : कई मां परेशान रहती हैं कि उनका नन्हा बच्चा खाना खाते समय रोता-चिल्लाता है, मुंह फेर लेता है या खेलने लगता है। बाल मनोवैज्ञानिकों के अनुसार, यह व्यवहार 1 से 4 साल की उम्र में आम है। इस उम्र में बच्चे स्वतंत्रता चाहते हैं। वे खुद खाना चाहते हैं, लेकिन मोटर स्किल्स अभी विकसित नहीं होतीं, जिससे झुंझलाहट होती है। नया स्वाद, बनावट या रंग उन्हें अनजाना लगता है। साथ ही भूख कम होना, थकान या दांत निकलना भी कारण हो सकता है। हालांकि, बच्चों को खाते टाइम नखरे करते देखना कई बार सोशल मीडिया पर लोगों को खूब हंसाता है। मगर, बच्चों का हठ मां की चिंताएं बढ़ा देता है। ऐसे में एक मां ने ऐसा जुगाड़ अपनाया जिसे देखने के बाद हर कोई ठहाके लगा रहा है। 

एक्स पर वीडियो हुआ वायरल 

इस वीडियो को एक्स पर @Snehalsays_03 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में एक मां सामने बैठी बच्ची को खाना खिलाने के लिए बैठी है। उसकी जिद और नखरे से बचने के लिए मां ने छोटा सा देसी जुगाड़ अपनाया। इसके तहत बच्ची के बगल में एक शख्स और है जो कि संभवत: उसका पिता है। महिला ने सामने बैठे को शख्स को बच्ची से पहले खाना खिलाती है और जैसे ही शख्स बच्ची की नकल करते हुए खाना खाने से इन्कार करता है तो तुरंत एक थप्पड़ उसे पड़ता है। ये देखकर बच्ची सतर्क हो जाती है और एक बार में ही चुपचाप खाना खा लेती है। आखिर में बच्ची मार खा चुके बगल में बैठे शख्स को क्यूट अंदाज में दिलासा भी देते हुए दिखती है।  

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस वीडियो को एक्स पर काफी लोगों ने देखा और देखने के बाद प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा कि, 'यह अब तक की सबसे प्यारी फीडिंग ट्रिक है! बच्चे वाकई में हाव-भाव को बहुत जल्दी समझ लेते हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'वह बहुत होशियार बच्ची है, जल्दी सीखती है!' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'इमोशनल ब्लैकमेल।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'अब ये ट्रिक मैं सबको फॉरवर्ड करूंगा।'
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
5 स्टार होटलों में टॉयलेट सीट में बर्फ क्यों डाली जाती है, सुनकर दिमाग घूम जाएगा; दिलचस्प है वजह

रेलवे ट्रैक पर पटरियों के बीच V शेप पटरी क्यों लगाई जाती है, जवाब सुनकर यकीन नहीं होगा; जान लें