1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: रोटी फुलाने का ये देसी जुगाड़ देख दिमाग का दही हो जाएगा, किसी ने सपने में भी नहीं सोची होगी ये ट्रिक

Video: रोटी फुलाने का ये देसी जुगाड़ देख दिमाग का दही हो जाएगा, किसी ने सपने में भी नहीं सोची होगी ये ट्रिक

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लड़कों ने रोटी को फुलाने के लिए एक ऐसी ट्रिक अपनाई जिसे देखने के बाद आप भी चौंक जाएंगे।

desi jugaad video, desi jugaad trending video, desi jugaad latest video, desi jugaad latest trending- India TV Hindi
Image Source : X/@MR_ARBAZ_77 चूल्हे पर रोटी सेंकते लड़के।

Viral Video: इंटरनेट पर कई तरह के अनोखे और अजीब देसी जुगाड़ ट्रेंड करते रहते हैं। इस बार भी ऐसा ही देसी जुगाड़ सामने आया है जिसे देखने के बाद किसी के भी दिमाग का दही हो जाएगा। दरअसल, इस वीडियो में रोटी को फुलाने के लिए अनोखी तरकीब लगाते लड़कों को दिखाया गया है। रोटी के लिए आटा गूंथने से लेकर फूली—फूली रोटी सेंकने तक हर एक चीज उन लोगों के लिए बेहद मुश्किल है जो खाना स्वयं बनाते हैं। ऐसा ही कुछ इन लड़कों के साथ भी हुआ जब वे चूल्हे पर रोटी सेंक रहे होते हैं तभी वो रोटी के न फूलने से परेशान होते हैं और देसी जुगाड़ अपनाते हैं। वीडियो को अब तक कई यूजर्स ने देखा है और इस पर प्रतिक्रियाएं दी हैं। 

एक्स पर वायरल हो रहा वीडियो 

इस वीडियो को एक्स पर @Mr_arbaz_77 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है—'ये टेक्नोलॉजी इंडिया से बाहर नहीं जाना चाहिए..! रोटी फुलाने का ये  तरीका कैसा लगा आपको...?' वीडियो में दो लड़के चूल्हे के पास बैठे हैं। एक लड़का कच्ची मिट्टी से बने चूल्हे पर रोटी अलट-पलट कर रहा होता है। तभी लड़का साइकिल के टायर में हवा भरने वाला पंप ले आता है और फिर उसके पाइप को रोटी के अंदर फिट करते हैं और उसमें हवा भरने लगते हैं। इससे रोटी कुछ फूलती है मगर तुरंत ही पहले जैसी हो जाती है। 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस वीडियो पर यूजर्स ने कई तरह से प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि, 'अब कोई नहीं कह सकता कि लड़के रोटी नहीं फुला सकते हैं अब नया देसी जुगाड़ आ गया है।' दूसरे यूजर ने लिखा कि 'मैंने इस न्यू टेक्नोलॉजी का आविष्कार इसलिए किया ताकि जो बैचलर लोग बाहर काम करते हैं उनका काम आ जाए।।' तीसरे यूजर ने लिखा कि '।' चौथे यूजर ने लिखा कि 'रोटी को फुलाने की बहुत ही शानदार टेक्नोलॉजी है। इस टेक्नोलॉजी को जितनी जल्दी हो सके पेटेंट करा लेना चाहिए।।' पांचवें यूजर ने लिखा कि 'अब से यह टेक्नोलॉजी मैं भी इस्तेमाल करूंगी एक दो रोटी नहीं फूलने मांगे तो उसके यही पाइप के हवा के सहारे फुलाऊंगी।' 
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-
'ये तो बहुत टेस्टी है!' वंदे भारत ट्रेन में मिलने वाली चाय पीकर बोले ब्रिटिश व्लॉगर, इतनी तारीफें गिना डालीं कि वायरल हो गया VIDEO
 

कार की छत पर लंबी लकीरें क्यों बनाई जाती हैं, बड़े-बड़े शौकीन लोग भी नहीं जानते वजह; आप जान लें