1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'ये तो बहुत टेस्टी है!' वंदे भारत ट्रेन में मिलने वाली चाय पीकर बोले ब्रिटिश व्लॉगर, इतनी तारीफें गिना डालीं कि वायरल हो गया VIDEO

'ये तो बहुत टेस्टी है!' वंदे भारत ट्रेन में मिलने वाली चाय पीकर बोले ब्रिटिश व्लॉगर, इतनी तारीफें गिना डालीं कि वायरल हो गया VIDEO

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Oct 27, 2025 11:14 am IST,  Updated : Oct 27, 2025 11:14 am IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर आपने कई विदेशी व्लॉगर्स को भारतीय रेलवे की तारीफ करते देखा होगा। इस बार भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें विदेशी व्लॉगर वंदे भारत ट्रेन में मिलने वाले फूड से प्रभावित दिखे।

british vlogger on vande bharat, british vlogger comment on vande bharat, british vlogger video vira- India TV Hindi
वंदे भारत में सफर करते व्लॉगर। Image Source : IG/@THEHUTCHINSONFAMILY

Viral Video: भारतीय रेलवे तकनीक, सफाई और सेवा के मामले में नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। यही वजह है कि भारतीय रेलवे दुनिया के टॉप रेल नेटवर्कों में गिना जाने लगा है। करोड़ों यात्रियों को एक दिन में सफर कराने वाला रेलवे अपनी कई सुविधाओं को लेकर यात्रियों के बीच चर्चा में रहता है। हाल ही में ब्रिटिश व्लॉगर की फैमिली ने वंदे भारत ट्रेन से यात्रा की। इस दौरान महिला व्लॉगर के साथ पति और बच्चे भी मौजूद थे। वंदे भारत ट्रेन की तारीफ करते समय इन लोगों को केटरिंग वाले नाश्ता सर्व करते हैं जिसका स्वाद इन पर्यटकों को बेहद पसंद आता ​है। महिला ने वीडियो शेयर कर ट्रेन किफायती किराए में इतनी सुविधाओं की काफी तारीफ की है। 

चाय की चुस्की लेते ही मुंह से निकला- 'वाह' 

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @thehutchinsonfamily नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि, 'भारतीय रेल का खाना! आपने क्या उम्मीद की थी? हम चाय पाउडर देखकर कन्फ्यूज हो गए थे... लेकिन फिर गरम पानी आ गया और वो बहुत स्वादिष्ट था। 4 घंटे की रेल यात्रा, स्नैक्स के साथ, हर एक £11 में! बुरा नहीं है।' इस वी​डियो में महिला वंदे भारत ट्रेन की सस्ती टिकटों के बारे में बात कर रही होती है तभी पैंट्री कार से नाश्ता आ जाता है। इस दोरान उनको डायट मिक्सचर, कैरेमल पॉपकॉर्न, मैंगो जूस और अदरक वाली चाय का पाउडर मिलता है। इसके बाद ये लोग कचौरी और मिक्सचर का स्वाद चखते हैं जिसे खाने के बाद वे लोग स्वाद की काफी तारीफ करते हैं। अंत में जब चाय आती है जो व्लॉगर कपल इसकी चुस्की लेते ही वाहवाही करने लगते हैं। इस अदरक चाय की सुगंध से लेकर इसके स्वाद तक सब कुछ दोनों को काफी प्रभावित करता है। 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस वीडियो पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि, 'वंदे भारत ट्रेन उन लोगों के लिए बहुत सुविधाजनक है जो खर्च उठा सकते हैं। अपनी यात्रा का आनंद लें। शुभकामनाएं।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'अंततः कुछ विदेशी भारत का अच्छा पक्ष दिखा रहे हैं और उनके पास अच्छा बजट है।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'आप अच्छे लोग हैं। भारत में आपका स्वागत है।'चौथे यूजर ने लिखा कि, 'भारत आने के लिए धन्यवाद। हमारी ट्रेनों के बारे में आपकी सकारात्मक टिप्पणियों को दुनिया भर के लोगों ने देखा है। ।' 

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-
ये सख्त लड़के तो 'Pookie' निकले, स्टेज पर दी ऐसी कातिलाना Dance परफॉर्मेंस, Video देख जाह्नवी कपूर भी करेंगी तारीफ
 

'आरती याद है ?' पत्नी के सवाल पर पति ने दिया ऐसा जवाब कि तुरंत मिला बेल्ट ट्रीटमेंट, वायरल हो रहा मजेदार VIDEO
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।