1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video : प्याज काटने का ऐसा देसी जुगाड़ आज तक नहीं देखा होगा, सीख लिया तो सेकंडों में होगा काम

Video : प्याज काटने का ऐसा देसी जुगाड़ आज तक नहीं देखा होगा, सीख लिया तो सेकंडों में होगा काम

Desi Jugaad Video : सोशल मीडिया पर आपने अब तक कई तरह के देसी जुगाड़ देखे होंगे। मगर, इस बार प्याज काटने का देसी जुगाड़ वायरल हुआ है।

desi jugaad video, desi jugad viral video, aaj ka viral video, viral video, viral video jugaad, juga- India TV Hindi
Image Source : X/@AMRE9DRA प्याज काटने का जुगाड़।

Desi Jugaad Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया है। वीडियो में एक साधारण सा स्ट्रीट वेंडर या घरेलू व्यक्ति प्याज काटने के लिए ऐसा अनोखा देसी जुगाड़ इस्तेमाल कर रहा है कि पूरा काम सेकंडों में हो जाता है। लोग कमेंट्स में लिख रहे हैं- “आज तक ऐसा जुगाड़ नहीं देखा, देखते ही सीखना पड़ेगा!” यह देसी जुगाड़ खासकर स्ट्रीट फूड वेंडर्स और छोटे होटल वालों के लिए वरदान साबित हो सकता है। जहां पहले एक किलो प्याज काटने में 10-15 मिनट लग जाते थे, वहीं इस जुगाड़़ से काम मिनटों में पूरा हो जाता है।  

एक्स पर वीडियो हो रहा वायरल 

इस वीडियो का एक्स पर @Amre9dra नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में स्ट्रीट वेंडर ने चाकू की ब्लेड इकट्ठी कर ऐसा कटर बनाया है जिसे हाथों की उंगलियों पर पहना जा सकता है। इसके बाद प्याज पर वे सभी ब्लेड रखते ही तुरंत अनियन रिंग्स कटते चले जाते हैं। इस देसी जुगाड़ से एक प्याज को मात्र 2—3 सेकंड में बारीक-बारीक काटकर रख दिया जाता है। न चाकू की झंझट, न आंसू बहने की समस्या और न ही घंटों का समय। पूरा सिस्टम इतना सरल और प्रभावी है कि देखने वाला चौंक जाता है। 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स इस पर रिएक्ट कर रहे हैं। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा कि, 'हे भगवान! क्या शानदार विचार है और कितना प्रतिभाशाली व्यक्ति है!' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'प्याज काटने का तरीका अनोखा लगता है।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'देसी एक्स-मैन नहीं, बल्कि जुगाड़ मैन निकला। उसका दिमाग इतना तेज है कि प्रोफेसर एक्स भी उसके सामने अचंभित रह जाएंगे।'चौथे यूजर ने लिखा कि, 'बहुत ही कमाल का टेलेंट है इनके पास।' पांचवें यूजर ने लिखा कि, 'जब किसी देसी दिमाग की गतिविधि शुरू होती है, तो बड़े से बड़े इंजीनियर भी अचंभित रह जाते हैं।'
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
भारत का इकलौता रेलवे स्टेशन, जहां से पूरा देश घूम सकते हैं; हर जगह के लिए मिलेगी ट्रेन

कार है या चलता-फिरता 1BHK, देखकर कन्फ्यूज हो जाएंगे आप; अनोखी कारीगरी पर यूजर्स ने किए Funny कमेंट्स