1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कार है या चलता-फिरता 1BHK, देखकर कन्फ्यूज हो जाएंगे आप; अनोखी कारीगरी पर यूजर्स ने किए Funny कमेंट्स

कार है या चलता-फिरता 1BHK, देखकर कन्फ्यूज हो जाएंगे आप; अनोखी कारीगरी पर यूजर्स ने किए Funny कमेंट्स

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Apr 09, 2026 10:35 am IST,  Updated : Apr 09, 2026 10:35 am IST

Viral Video : सोशल मीडिया पर कई बार लोगों की अनोखी कारीगरी के वीडियो सामने आते हैं। इस बार भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है और लोगों को हंसा रहा है।

Car Modification Video, Car Ka Video, Car Modification Viral Video, Funny Car Modification Video, Vi- India TV Hindi
कार का गजब मोडिफिकेशन वायरल। Image Source : IG/@DEEPAKVALIA

Viral Video : भारत में कार मॉडिफिकेशन अब सिर्फ स्टाइल नहीं, बल्कि पैशन बन चुका है। बड़ों से लेकर युवा तक हर कोई अपनी कार को अनोखा लुक देने के लिए LED लाइट्स, हाई बीम, स्पॉइलर, कस्टम अलॉय व्हील्स, लाउड एग्जॉस्ट और थीम बेस्ड इंटीरियर कराता है। सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत, स्टेटस दिखाना, ट्रैफिक में ध्यान खींचना और पर्सनल एक्सप्रेशन के लिए लोग ऐसे मॉडिफिकेशन कराते हैं। मगर, कई लोग तो इतने क्रिएटिव हो जाते हैं कि कार को रोबोट, सुपरकार या राजस्थानी राजसी लुक में ढाल देते हैं। इस बार भी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसमें एक शख्स ने अपनी कार को चलते फिरते 1BHK में कन्वर्ट कर दिया है। इसे देखने के बाद लोग मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

इंस्टाग्राम पर वीडियो हुआ वायरल 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @deepakvalia नामक हैंडल से शेयर किया गया है। कार से जा रहे एक शख्स ने वीडियो को रिकॉर्ड ​किया जिसमें बगल में चल रही एक गाड़ी दिखाई दे रही है। कार के देखने में छोटे से कमरे की तरह लगती है जिसमें ऊंचे-ऊंचे शीशे लगे हैं और उसमें तीन लोग पलथी मारकर आराम से बैठे हैं। कार को ड्राइव करने वाला शख्स कुछ ऊंचाई पर बैठा हुआ है। कार में प्रवेश के लिए गेट पीछे से दिए गए हैं और अंदर पर्दे भी लगे हुए हैं। इस वीडियो में कार की नंबर प्लेट देखकर पता चलता है कि कार गुजरात की है। 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रियाएं दी हैं। वीडियो को 1 मिलियन यानी 10 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और 4,199 लोगों ने कमेंट किए हैं। वीडियो को देखकर एक यूजर ने लिखा कि, 'RTO पूछेगा ट्रक का लाइसेंस दिया जाए या कार का ?' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'सिर्फ गुजरात में ही आराम मायने रखता है।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'छत का पंखा गायब है…।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'गलगोटिया के छात्र।' पांचवें यूजर ने लिखा कि, 'यात्रा का बजट 10,000, चालान का बजट 50,000।' छठे यूजर ने लिखा कि, 'कोई खिड़की के लिए नहीं लड़ेगा।' 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
'9 हजार रुपये में कक्षा-2 की किताबें!' महंगी स्टेशनरी से परेशान हुए पैरेंट्स, Viral Video पर​​ छिड़ी बहस  

दुनिया का इकलौता देश, जहां पर समोसा खाना बैन है; नाम सुनकर यकीन करना होगा मुश्किल  
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।