1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Desi Jugaad Video: हवा खाने का ये मजेदार जुगाड़ हो रहा वायरल, यूजर्स बोले- 'यह तो नया आविष्कार है'

Desi Jugaad Video: हवा खाने का ये मजेदार जुगाड़ हो रहा वायरल, यूजर्स बोले- 'यह तो नया आविष्कार है'

Viral Video: सोशल मीडिया पर आपने एक से बढ़कर एक अनोखे जुगाड़ देखे होंगे। इस बार भी एक ऐसा ही जुगाड़ वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप आंखों पर यकीन नहीं कर पाएंगे।

Desi Jugaad Video, desi jugaad video viral, desi jugaad, desi jugaad latest video, desi jugaad trend- India TV Hindi
Image Source : X/@ANUJD4224 एक पंखे से हवा खाने का जुगाड़।

Viral Video: इंटरनेट की दुनिया में जब भारतीयों के देसी जुगाड़ सामने आते हैं तो बड़ी-बड़ी तकनीकें भी कहीं न कहीं फेल होती हुई दिखाई देती हैं। इस बार भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में उस समय की स्थिति को ​दर्शाया गया है जब पंखा एक हो और हवा खाने वाले अनेक हों। ऐसे में एक साथ हवा खाने के लिए लड़कों ने जो देसी जुगाड़ अपनाया उसे देखने के बाद यूजर्स की हंसी रुकने का नाम नहीं ले रही है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने भी मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं। 

एक्स पर वायरल हो रहा वीडियो 

वीडियो को एक्स पर @anujd4224 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है- 'ये तकनीक भारत से बाहर नहीं जानी चाहिए।' इस वीडियो में आप देख सकते हैं फर्राटा पंखे के आगे दो लड़के लेटे हुए हैं। दोनों के बीच पंखे को खुद की ओर घुमाने की जद्दोजहद चल रही होती है। तभी अचानक एक लड़का गुस्सा जाता है और अपने पैजामे को पंखे पर बांध देता है। इससे हवा दो हिस्सों में बंटकर पैजामे के पैर वाले ​दोनों हिस्सों से निकलने लगती है। वीडियो को अब तक 94 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है। 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस वीडियो पर कई यूजर्स की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि, 'जो दिमाग भारतीयों के पास है वह दुनिया में किसी के पास नहीं है।' दूसरे ने लिखा कि, 'निंजा टेक्निक है देश से बाहर नहीं जानी चाहिए।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'वाह यह तो नया आविष्कार  है।' वहीं, एक अन्य ने लिखा है कि, 'भारत दिन व दिन तरक्की करते जा रहा है मुझे लगता है इसे हमें पेटेंट करा लेना चाहिए।'
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-
Video: शॉपिंग मॉल का चमचमाता फर्श देख मासूम दादी ने जो किया, वो देख हर कोई कर रहा सैल्यूट
 

Video" 'शादी होती रहेगी पहले सो लेती हूं...' सोती हुई दुल्हन का Video Viral, दूल्हे का रिएक्शन देख हंसी छूट जाएगी