1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बाइक को चोरों से बचाने का ये Desi Jugaad जरूर अपनाएं, देखकर लुटेरों को नानी याद आ जाएगी, VIDEO

बाइक को चोरों से बचाने का ये Desi Jugaad जरूर अपनाएं, देखकर लुटेरों को नानी याद आ जाएगी, VIDEO

Desi Jugaad Video: सोशल मीडिया पर बाइक को चोरों से बचाने का एक हैक इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आपको पता चलेगा कि कैसे अपने वाहन को चोरों से बचाया जा सकता है।

Aaj Ka Viral Video, Today Trending Video, Desi Jugaad Video, Desi Jugaad, Desi Jugaad Viral Video, B- India TV Hindi
Image Source : X/@SYADVADA169665 बाइक को चोरों से बचाने की तरकीब।

Desi Jugaad Video: बाइक सवारों के लिए आजकल अपने वाहन को चोर—लुटेरों से बचाना एक बड़ा चैलेंज बन गया है। ऐसे में उनके लिए हर समय अपनी बाइक की निगरानी भी मुश्किल होता है। अगर, आप भी इसी समस्या से त्रस्त हो चुके हैं तो अब आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है। दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटपफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने बाइक को चोरों से बचाने का एक देसी जुगाड़ बताया है। ये देसी जुगाड़ आपको आपकी बाइक को सुरक्षित बनाए रखने में काफी कारगर सिद्ध होगा। इस वीडियो को देखने के बाद चोर—लुटेरों को भी उनकी नानी याद आ जाएगी। 

एक्स पर ट्रेंड कर रहा वीडियो 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @syadvada169665 नामक हैंडल से इस वीडियो को शेयर किया गया है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि, 'वाह, क्या देशी जुगाड़ है चोरों से बचने का। इसे देख चोर भी सदमे में है।'वीडियो में दिखाया गया है कि, बाइक में ब्रेक के लीवर को दबाकर हैंडल के साथ लॉक कर दिया गया और फिर एक ताला भी जड़ दिया गया है। ऐसे में बाइक का हैंडल पूरी से लॉक हो गया और  बिना ताला खोले वो खुलेगा भी नहीं। अब अगर आप ये देसी जुगाड़ अपनाते हैं तो शायद आपकी बाइक सुरक्षित रहे, ये दावा है सोशल मीडिया यूजर्स का जिसकी इंडिया टीवी पुष्टि नहीं करता है। 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस वीडियो को एक्स पर 2 लाख 21 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने मिली—जुली प्रतिक्रियाएं दी हैं। ए​क यूजर ने लिखा है कि, 'ये वाली मैं भी ट्राई करूंगी अपने स्कूटी पे ..।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'ये कमाल का जुगाड़ है।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'तरीका तो अच्छा है लेकिन चोर भी काफी स्मार्ट और एक्टिव हो गए हैं आजकल कोई ना कोई ट्रिक तो वो भी निकाल लेंगे इसकी!तब तक इस डकैती से सावधान और सतर्क रहें!' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'चोर कटर से काट लेगा या फिर दूसरा कोई जुगाड़ निकाल लेगा।'
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें-  
Cute Video:'पूरे मर्द समाज में खुशी की लहर है...' मेट्रो में लड़की की हरकत देख बोले यूजर्स 
Optical Illusion: आ गया अब तक का सबसे कठिन चैलेंज! भीड़ में छिपी बिल्ली को ढूंढ़ने के लिए मिलेंगे 10 सेकंड