1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral Video: मार्केट में आया इंजेक्शन सिरिंज से पेट्रोल भरने का ये देसी जुगाड़, देखकर माथा पीट लेंगे आप

Viral Video: मार्केट में आया इंजेक्शन सिरिंज से पेट्रोल भरने का ये देसी जुगाड़, देखकर माथा पीट लेंगे आप

Desi Jugaad Video: सोशल मीडिया पर आपने कई देसी जुगाड़ देखे होंगे जो कई बार हंसने पर मजबूर कर देते हैं। इसी प्रकार से इस बार इंजेंक्शन सिरिंज से पेट्रोल भरने का जुगाड़ सामने आया है।

desi jugaad video, desi jugaad trending video, desi jugaad latest video, desi jugaad latest trending- India TV Hindi
Image Source : X/@NEERIDRESI सिरिंज से पेट्रोल भरता शख्स।

Desi Jugaad Video: देसी जुगाड़ एक ऐसा शब्द है जो भारतीयों की रचनात्मकता और संसाधनों का उपयोग करने की क्षमता को दर्शाता है। यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें लोग अपने दैनिक जीवन में आने वाली समस्याओं का समाधान करने के लिए रचनात्मक और अनोखे तरीके ढूंढते हैं। देसी जुगाड़ में अक्सर पुराने और बेकार सामानों का उपयोग करके नए और उपयोगी चीजें बनाई जाती हैं। यह एक ऐसा तरीका है जो लोगों को अपने संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने और कचरे को कम करने में मदद करता है। क्रिएटिविटी की सारी हदें पार कर इस बार बाइक में इंजेक्शन सिरिंज से पेट्रोल भरने का जुगाड़ सामने आया है जो कि काफी वायरल हो रहा है। 
 

एक्स पर वीडियो वायरल 

एक्स पर वीडियो को @neeridresi नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि, 'जब सुई डालती है जान, अनोखा पेट्रोलिंग स्टाइल!दोस्तों, क्या आपने कभी किसी को इंजेक्शन सिरिंज से बाइक में पेट्रोल डालते देखा है? इमरजेंसी सिचुएशन: शायद पेट्रोल पंप बहुत दूर हो और भारतीय जुगाड़ काम आता है।' वीडियो में आप देख सकते हैं कि, दो युवक इंजेक्शन सिरिंज को हाथ में लेकर उसमें धीरे-धीरे पाइप के सहारे पेट्रोल भर रहे हैं। 

यूजर्स ने दी प्रति​क्रियाएं 

इस वीडियो पर यूजर्स ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा है कि, 'भाई इंडिया में जुगाड़ और स्टाइल की कमी नहीं है जहां देखो वहां जुगाड़।' दूसरे यूजर ने लिखा है कि, 'यही तो है असली भारतीय जुगाड़ जहां सुई भी टैंक भर दे।' तीसरे यूजर ने लिखा है कि, 'इंडियन ब्रेन + जुगाड़ = impossible को भी possible बना दे!।' चौथे यूजर ने लिखा है कि, 'जी बिल्कुल जो काम सीधे तरीके से नहीं होता है तो जुगाड़ लगना पड़ता है।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि, 'सुई से दवा नहीं अब बाइक को भी ट्रीटमेंट मिल रहा है।।' 
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-  
Video: विदाई के बाद पत्नी को इस तरह चिढ़ा रहे थे पतिदेव, यूजर्स बोले- 'लगता है बेलन का साइज नहीं मालूम'

Video: 'मैं अगर सुना दूं टिर्री के किस्से..' स्कॉर्पियो की मदद करते ई-रिक्शा को देख शख्स ने कही मजेदार बात, सुनकर आप भी लगाएंगे ठहाके