1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गजब ! बंदे ने जुगाड़ की सारी हदें पार कर दीं, हेलमेट नहीं मिला तो टीवी का किया ऐसा इस्तेमाल, Video देख हंसी नहीं रुकेगी

गजब ! बंदे ने जुगाड़ की सारी हदें पार कर दीं, हेलमेट नहीं मिला तो टीवी का किया ऐसा इस्तेमाल, Video देख हंसी नहीं रुकेगी

Desi Jugaad Video: सोशल मीडिया पर जुगाड़ से जुड़ा एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखने के बाद आप भी अपना सिर पीट लेंगे। वीडियो में युवक ने हेलमेट के अभाव में उसका ऐसा विकल्प दिखाया जो सचमुच हैरत में डाल देने वाला है।

desi jugaad video, dei jugaad video viral, desi jugaad, desi jugaad for helmet, ajab gajab, desi jug- India TV Hindi
Image Source : X/@PRA7OEL युवक ने हेलमेट की जगह लगाया टीवी।

 Desi Jugaad Video: सोशल मीडिया पर भारतीय और उनके देसी जुगाड़ काफी छाए रहते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में युवक को देसी जुगाड़ की अनोखी​ ट्रिक अपनाते हुए देखा गया है। वीडियो देखने के बाद आपको भी यही लगेगा बंदे ने जुगाड़ की सारी हदें ही पार कर दी हैं। इस वीडियो में बाइक सवार युवक ने हेलमेट की जगह एक पुराने टीवी को सिर पर किसी हेलमेट की भांति पहन लिया। अब इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स भी कन्फ्यूज हैं कि इस कारिस्तानी पर हंसें या फिर माथा पीटे। 

एक्स पर वायरल हो रहा वीडियो 

इस वीडियो को एक्स पर @Pra7oel नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है — 'अगर आपके पास हेलमेट नहीं है, तो आप पुरानी खराब टीवी से भी काम चला सकते हैं।' वीडियो में आप देख सकते हैं ​युवक पहले से ही टीवी का बाहरी आवरण लेकर बाइक पर बैठा होता है। बाइक चलाने से पहले युवक उस आवरण को सिर पर पहन लेता है जो कि देखने में काफी अजीब लग रहा होता है। 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस वीडियो को अब तक लगभग 15 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और सैकड़ों लोग लाइक कर चुके हैं। वीडियो पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि, 'लेकिन दुर्घटना के समय ये जान बचाने की जगह यही सिर में घुस जाएगा।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'यह तो मज़ेदार और हल्का-फुल्का संदेश है संदर्भ चाहे सुरक्षा का हो या संसाधनों का, यह सोचने पर मजबूर करता है कि कभी-कभी क्रिएटिव तरीके भी काम आ सकते हैं।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'ये जुगाड़ बाहर नहीं जाना चाहिए।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'कितने तेजस्वी लोग हैं कैसा कैसा दिमाग लगा लेते हैं इसको भारत रत्न मिलना चाहिए।'
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-
दो बार रिजेक्ट होने के बाद ब्रिटिश महिला को मिला भारत का Visa, खुशी से ऐसे झूमी कि Viral हो गया Video; देखें रिएक्शन
 

Video: जब शिमला के रेलवे स्टेशन पर बजने लगा 'छठी मइया' का ये मधुर गीत, सुनते ही कानों में घुल जाएगी मिठास