1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कैमरा स्टैंड बनाने के लिए महिला ने लगाया गजब का दिमाग, Desi Jugaad देख आप भी करेंगे सैल्यूट, VIDEO

कैमरा स्टैंड बनाने के लिए महिला ने लगाया गजब का दिमाग, Desi Jugaad देख आप भी करेंगे सैल्यूट, VIDEO

Desi Jugaad Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें महिला ने किचन में खड़े—खड़े कैमरा स्टैंड बना दिया। उसका देसी जुगाड़ देख अब हर कोई तारीफ कर रहा है।

desi jugaad video, desi jugaad viral video, desi jugaad viral hack, desi jugaad hack, desi jugaad, j- India TV Hindi
Image Source : IG/@AAPKACULTURE देसी जुगाड़ से बना कैमरा स्टैंड।

Desi Jugaad Video: इंटरनेट पर उन लोगों की कोई कमी नहीं है जो दिमाग का सही प्रयोग देसी जुगाड़ में करते हैं। यूजर्स ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर रिएक्ट करते हैं जो कि काफी वायरल हो रहे होते हैं। ऐसा ही एक और वीडियो चर्चा में आया है जिसमें महिला ने वीडियो बनाने के लिए किचन में खड़े—खड़े कैमरा स्टैंड का निर्माण कर डाला। इसे देखने के बाद लोगों ने एक से बढ़कर एक मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं। 

इंस्टाग्राम पर ये वीडियो है वायरल 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @aapkaculture नामक पेज से शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे देखने के बाद करछी को मोबाइल फोन के साथ रबर बैंड के जरिए बांध देती है ​और फिर उसे चावल के डिब्बे में खड़ा कर देती है। ये देसी जुगाड़ देखने के बाद ऐसा लगेगा कि वीडियो बनाने के लिए कैमरा स्टैंड का होना जरूरी नहीं।  

यूजर्स ने दी प्रति​क्रियाएं 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर अब तक 1 लाख 23 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और 333 लोगों ने इस पर कमेंट किया है। वीडियो पर एक यूजर ने लिखा कि, 'वो स्त्री है कुछ भी कर सकती है।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'इसे कहते हैं असली टेक्नोलॉजिया।' तीसरे यूजर ने एक फेमस मीम की याद दिलाते हुए लिखा कि, 'अमेरिका क्या कहता था क्या हो तुम ?' एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'अब बोलो वूमेन।' एक और यूजर ने लिखा कि, 'ये इंडिया के बाहर नहीं जानी चाहिए।'

पहले भी सामने आते रहे हैं वीडियो 

इंस्टाग्राम हो, फेसबुक या एक्स पूर्व में ट्विटर इन सभी मंचों पर पहले भी कई बार आपको तरह—तरह के मजेदार देसी जुगाड़ देखने को मिले होंगे। इन वीडियोज को वायरल होने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है। इनमें भारतीय लोगों के वैज्ञानिक दिमाग की हमेशा एक मजेदार बानगी देखने को मिलती है। ऐसे ही कई वीडियोज हम आपको पहले भी दिखा चुके हैं जिसमें किसी ने चिप्स के पैकेट से गिलास तो वहीं किसी ने जुगाड़ से छोटी सी महिन्द्रा थार कार को बनाया था।  
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

यह भी पढ़ें 
Desi Jugaad Video: Thar का भविष्य खतरे में है, Desi Jugaad देख आप भी कह उठेंगे, देखें ये Funny Video
Desi Jugaad Video: बाइक को चोरों से बचाने का ये Desi Jugaad जरूर अपनाएं, देखकर लुटेरों को नानी याद आ जाएगी